भारत में iPhone की कीमतों में बड़ी कटौती, अब सिर्फ इतनी कीमत पर खरीद सकेंगे आइफोन के टॉप मॉडल्स

iPhone 15
iPhone Price Cut In India: भारत में पहली बार ऐसा हुआ है कि मेड इन इंडिया आइफोन्स की कीमतों पर 3 से 6 हजार तक की गिरावट की गई है...
iPhone Price Cut In India: अगर आप भी ऐपल के फोन्स लेने के लिए बहुत पहले से प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है. दरअसल, ऐपल ने अपने सभी आईफोन मॉडलों की कीमत में 3-4% की कमी कर दी है, जिससे प्रो या प्रो मैक्स मॉडल खरीदने वाले खरीदारों को 5100 रुपये से 6000 रुपये तक की बचत होने वाली है.
3 हजार से 6 हजार तक की छूट
खास बात यह है कि जहां आईफोन एसई 2300 रुपये सस्ता होगा, वहीं मेड-इन-इंडिया आईफोन मॉडल, जिसमें आइफोन13, 14 और 15 मॉडल्स पर 3000 रुपये से 6000 रुपये तक की छूट दी गई है. इसके अलावा, यह पहली बार हुआ है जब ऐपल ने अपने प्रो मॉडल की कीमत कम की है.
पहली बार आइफोन के टॉप मॉडल्स की कीमतों में गिरावट
विशेषज्ञों ने इस बार एक महत्वपूर्ण बदलाव देखा है क्योंकि Apple ने पहली बार अपने आइफोन के प्रो मॉडल की कीमतों में कमी की है. यह बदलाव मोबाइल पर मूल सीमा शुल्क में कमी के बाद हुआ है. यह मूल सीमा शुल्क में कमी इस बार के बजट में की गई है.
ऐपल ने आइफोन 13, 14 और 15 मॉडल्स पर डिस्काउंट इसलिए किया है. क्योंकि बजट 2024 में मोबाइल फोन पर मूल सीमा शुल्क 20% से घटकर 15% कर दिया गया है. ऐसे में आपके पास आइफोन खरीदने का यह बढ़िया मौका है, जहां 3000 रुपये तक के एक्स्ट्रा डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं.
| पुरानी कीमत | नई कीमत |
| iPhone 15 Pro Max Rs 1,59,900 | Rs 1,54,000 |
| iPhone 15 Pro Rs 1,34,900 | Rs 1,29,800 |
| iPhone 15 Rs 79,900 | Rs 79,600 |
| iPhone 15 Plus Rs 89,900 | Rs 89,600 |
| iPhone 14 Rs 69,900 | Rs 69,600 |
| iPhone SE Rs 49,900 | Rs 47,600 |
Amazon Prime Day Sale: 7355 में घर मंगाएं iPhone 15 Pro Max, EMI पर ये है कमाल की डील
Flipkart Sale: 30 हजार से कम में मिल रहा iPhone 14 Plus, जानें एक्सचेंज ऑफर और डील
Technology Trending Video
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vikash Kumar Upadhyay
Journalist at Prabhat Khabar Digital, Gold Medalist alumnus MGCU, Former intern Tak App, Biz Tak and DB Digital. Ex reporter INS24 News. Former media personnel District Information and Public Relation Department, Motihari. Former project partner and planner Guardians of Champaran. Very keen to work with the best faculties and in challenging circumstances. I have really a big dream to achieve and eager to learn something new & creative. More than 3 years of experience in Desk and Reporting.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




