iPhone से लेकर Galaxy S24 Ultra की घट गई कीमत, Amazon Freedom Sale पर मिलेगी बंपर डील

Updated:
विज्ञापन

Amazon Freedom Sale

Amazon Freedom Sale: ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट अमेजन पर कल यानी 31 जुलाई से Freedom Sale की शुरुआत होने वाली है. अगर आप प्राइम मेंबर हैं तो आपके लिए ये सेल आज रात 12 बजे से ही शुरू हो जाएगी. ऐसे में आप इस सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स से लेकर बजट वाले स्मार्टफोन को सस्ते में खरीद सकते हैं. यहां जानिए किन-किन स्मार्टफोन्स की कम हो गई कीमत.

विज्ञापन

अगर आप भी प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने के लिए किसी सेल का इंतजार कर रहे हैं, तो आपका इंतजार पूरा हुआ. क्योंकि, कल 31 जुलाई से सबसे बड़ी ई-कॉमर्स शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon पर शुरू हो रही है Amazon Freedom Sale 2025. लेकिन अगर आप प्राइम मेंबर हैं तो आपके लिए ये सेल आज रात 12 बजे से ही शुरू हो जाएगी. ऐसे में आप कोई भी स्मार्टफोन कम कीमत पर खरीद सकते हैं. Amazon ने सेल में मिलने वाले डिस्काउंट और ऑफर्स के लिए डिटेल्स पेज भी लाइव कर दी है. तो फिर चलिए जानते हैं किस स्मार्टफोन पर मिलने वाला है कितने का डिस्काउंट और क्या-क्या मिल रहे हैं ऑफर्स.

यह भी पढ़ें: Google Pixel 10 से लेकर Vivo, Oppo तक… अगस्त में लॉन्च होने वाले हैं कई धाकड़ स्मार्टफोन्स, चेक करें लिस्ट

Amazon Freedom Sale में बैंक ऑफर्स

इस सेल में अमेजन सिर्फ कम कीमत ही नहीं बल्कि अपने यूजर्स को बैंक ऑफर्स भी दे रही है. ऐसे में यूजर्स SBI क्रेडिट कार्ड के तहत 10% इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं. बैंक डिस्काउंट के साथ यूजर्स स्मार्टफोन और भी सस्ते में खरीद सकते हैं. इसके अलावा आप चाहे तो No-Cost EMI, अमेज़न पे ऑफर, एक्सचेंज ऑफर और कूपन डिस्काउंट्स का भी फायदा उठा सकते हैं.

किस स्मार्टफोन पर मिल रहा कितने का डिस्काउंट

Amazon Great Freedom Festival Sale में स्मार्टफोन्स पर मिल रहे ऑफर कि बात करें तो 1,34,999 रुपये में लॉन्च हुए Samsung Galaxy S24 Ultra के 12GB+128GB वेरिएंट की कीमत सेल में 79,999 रुपये हो गई है. यानी कि सीधे 55000 रुपये का डिस्काउंट. वहीं, 69,900 रुपये वाले iPhone 15 की कीमत 58,249 रुपये हो गई है.

वहीं, मिड रेंज बजट वाले फोन कि बात करें तो, 23,499 रुपये में लॉन्च हुए iQOO Z10R 5G की कीमत 17,499 रुपये हो गई है. OnePlus Nord CE 5 की कीमत भी घटकर 22,999 रुपये हो गई है. OnePlus 13R की कीमत भी 8000 हजार कम होकर 36,999 रुपये हो गई है. इसके अलावा Samsung Galaxy M36 5G की कीमत 15,999 रुपये हो गई है.

इसके अलावा 20 हजार बजट रेंज वाले फोन कि बात करें तो, Redmi 13 Prime के 8GB+128 GB वेरिएंट वाले मॉडल की कीमत 20 हजार से कम होकर 11,249 रुपये हो गई है. वहीं, realme Narzo 80 Lite 5G फोन की कीमत 10,499 रुपये हो गई है.

यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan Gift Idea: सस्ते में निपटना है, तो बहन को गिफ्ट करें Samsung का ये लेटेस्ट फोन, यहां मिल रही बेस्ट डील

विज्ञापन
शिवानी शाह

लेखक के बारे में

By शिवानी शाह

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola