Airtel ने दी करोड़ों IPL फैंस को सौगात, ₹500 के अंदर मिल रहा 50GB डेटा और JioHotstar सब्सक्रिप्शन

Airtel Recharge Plan
Airtel ने ₹451 का नया प्रीपेड रिचार्ज प्लान लॉन्च किया, जिसमें मिलेगा JioHotstar का सब्सक्रिप्शन. जानिए प्लान के फायदे, वैधता और अन्य जानकारियां.
Airtel Recharge Plan: भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है. यह प्लान ₹451 में उपलब्ध है और इसके साथ OTT (ओवर-द-टॉप) लाभ भी दिया जा रहा है. खास बात यह है कि इस प्लान में हाल ही में लॉन्च हुए JioHotstar का सब्सक्रिप्शन शामिल है.
हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि ₹451 वाला यह प्लान किसी भी प्रकार की सर्विस वैधता के साथ नहीं आता. यह प्लान केवल डेटा वाउचर के रूप में पेश किया गया है. यानी अगर आप इस प्लान का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपके पास पहले से ही एक सक्रिय बेस प्रीपेड प्लान होना अनिवार्य है. आइए विस्तार से जानते हैं इस नए डेटा वाउचर के फायदों के बारे में.
Airtel का ₹451 वाला प्लान
भारती एयरटेल ने अपने यूजर्स के लिए ₹451 का एक खास डेटा वाउचर पेश किया है, जिसकी वैधता 30 दिनों की है। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह प्लान केवल डेटा वाउचर के लिए है, इसमें सामान्य सर्विस वैधता शामिल नहीं है.
यह भी पढ़े: Jio का नया ₹899 वाला 90 दिन प्लान बना Airtel, Vi और BSNL के लिए खतरे की घंटी! जानें पूरी डिटेल
इस प्लान में यूजर्स को कुल 50GB डेटा मिलता है. इसके साथ ही 3 महीने के लिए JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी फ्री में दिया जा रहा है. माना जा रहा है कि यह प्लान खासतौर पर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है, जो अपने स्मार्टफोन पर IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) का लुत्फ उठाना चाहते हैं.
Airtel के इन प्लान्स में भी मिलता है JioHotstar का सब्सक्रिप्शन
आईपीएल 2025 से पहले एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए कई नए प्रीपेड प्लान्स लॉन्च किए हैं. इनमें दो खास डेटा वाउचर प्लान्स शामिल हैं, जिनकी कीमत ₹100 और ₹195 रखी गई है. ₹100 वाले प्लान में यूजर्स को 5GB डेटा के साथ 30 दिनों के लिए JioHotstar मोबाइल की सुविधा मिलती है. वहीं ₹195 वाले प्लान में 15GB डेटा के साथ JioHotstar मोबाइल का सब्सक्रिप्शन पूरे 90 दिनों यानी तीन महीने तक के लिए मिलता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










