349 रुपये में अनलिमिटेड 5G, 20 OTT और फ्री Perplexity, Airtel दे रहा भर-भर कर बेनिफिट्स

एयरटेल 349 रुपये वाला प्लान
Airtel Rs 349 Recharge Plan: अगर आप एयरटेल यूजर हैं और मंथली प्लान रिचार्ज करते हैं, तो फिर आपके लिए 349 रुपये वाला प्लान अच्छा ऑप्शन है. इसमें आपको 28 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली डेटा, ओटीटी बेनिफिट्स के साथ और भी कई सारे फायदे मिलेंगे.
Airtel Rs 349 Recharge Plan: देश की दूसरी टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Airtel की सर्विस का इस्तेमाल करोड़ों लोग करते हैं. ऐसे में कंपनी भी अपने यूजर्स की जरूरत को देखते हुए कई सारे प्लान्स ऑफर कर रही है, जिसमें मंथली से लेकर एनुअल प्लान्स, अनलिमिटेड डेटा, OTT और भी कई सारे बेनिफिट्स वाले प्लान्स शामिल हैं. ऐसे में अगर आप भी सस्ते में अनलिमिटेड डेटा और OTT बेनिफिट्स वाले प्लान की तलाश में हैं, तो फिर एयरटेल का 349 रुपये वाला प्लान अच्छा ऑप्शन है. इस प्लान में कंपनी 1 या 2 नहीं, बल्कि 20 OTT प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन फ्री दे रही है. आइए जानते हैं डिटेल्स में.
एयरटेल का 349 रुपये वाला प्लान
एयरटेल का 349 रुपये वाला प्लान मंथली प्लान है. इस प्लान में कंपनी यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी ऑफर कर रही है. इस दौरान यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 फ्री SMS और 1.5GB डेली डेटा का फायदा उठा सकते हैं. वहीं, अगर आप 5G यूजर हैं तो फिर आपको 28 दिनों तक अनलिमिटेड डेटा का फायदा मिलेगा.
मिलेगा 20 OTT का फायदा
एयरटेल के इस 349 रुपये वाले प्लान में कंपनी यूजर्स को 28 दिनों के लिए कॉलिंग और डेटा के अलावा ओटीटी बेनिफिट्स भी दे रही है. इस प्लान में कंपनी यूजर्स को Airtel Xstream Play का सब्सक्रिप्शन दे रही है, जिसमें 20 ओटीटी फ्री में यूजर्स देख सकते हैं. इसमें Sony LIV, Lionsgate Play, Aha, Chaupal, Hoichoi, SunNxt और भी कई सारे प्लेटफॉर्म्स शामिल हैं.
349 रुपये में मिलेंगे और भी कई फायदे
349 रुपये के इस प्लान में OTT के अलावा भी कई सारे बेनिफिट्स कंपनी यूजर्स को दे रही है. इसमें फ्री स्पैम अलर्ट, फ्री हेलोट्यूनस, फ्री एप्पल म्यूजिक और 17000 वाला Perplexity AI Pro का फ्री एक्सेस का फायदा भी मिलेगा.
यह भी पढ़ें: Airtel Recharge Plans: सिर्फ 28 दिन नहीं बल्कि पूरे 1 महीने चलते हैं ये एयरटेल के प्लान्स, देखें पूरी लिस्ट
यह भी पढ़ें: 379 रुपये में Airtel दे रहा 30 दिन की वैलिडिटी, डेली 2GB डेटा और कई प्रीमियम बेनिफिट्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.
टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.
शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.
अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.
शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










