Airtel ने फिर किया कमाल, समुद्र के अंदर बिछा दी 2Africa Pearls केबल, इन तीन देशों के साथ कनेक्टिविटी होगी मजबूत

Updated:
विज्ञापन
Airtel ने फिर किया कमाल, समुद्र के अंदर बिछा दी 2Africa Pearls केबल, इन तीन देशों के साथ कनेक्टिविटी होगी मजबूत

Airtel

Airtel ने भारत में 2Africa पर्ल्स सबसी केबल को सफलतापूर्वक लैंड कर लिया है, जिससे अफ्रीका, यूरोप और मध्य पूर्व के साथ कनेक्टिविटी और बेहतर होगी. यह प्रणाली 45,000 किलोमीटर से अधिक की लंबाई के साथ दुनिया की सबसे लंबी सबसी केबल बनने जा रही है.

विज्ञापन

Airtel: भारत की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों में से एक, भारती एयरटेल ने देश में 2Africa पर्ल्स केबल को सफलतापूर्वक लैंड किया है. यह केबल Center3 और Meta के साथ साझेदारी में बिछाई गई है, जिसमें एयरटेल भारत में लैंडिंग पार्टनर की भूमिका निभा रहा है. 2Africa पर्ल्स, 2Africa सबसी केबल सिस्टम का एक हिस्सा है, जिसे दुनिया का सबसे लंबा अंडरसी इंटरनेट केबल सिस्टम बनने का लक्ष्य है. 45,000 किलोमीटर से अधिक की लंबाई में फैला यह विशाल केबल नेटवर्क एशिया, अफ्रीका और यूरोप को मध्य पूर्व के जरिए आपस में जोड़ेगा.

इंटरनेट स्पीड होगी और भी तेज 

एयरटेल ने 2Africa Pearls अंडरसी केबल की घोषणा की है, जो भारत की 20वीं समुद्री केबल होगी. यह केबल 100 टेराबिट प्रति सेकंड (Tbps) की तेज डेटा ट्रांसफर स्पीड प्रदान करेगी. एयरटेल ने एक महीने पहले 21,700 किमी लंबी SEA-ME-WE 6 (साउथईस्ट एशिया-मिडिल ईस्ट-वेस्ट यूरोप-6, या SMW6) ऑप्टिकल फाइबर कम्युनिकेशन केबल के चेन्नई में लैंडिंग की घोषणा की थी. यह केबल भारत को सिंगापुर और फ्रांस के मार्सिले से जोड़ती है और 220 टेराबिट प्रति सेकंड (Tbps) की वैश्विक क्षमता प्रदान करती है.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Airtel ने कर रखे हैं कई निवेश   

एयरटेल का मौजूदा वैश्विक नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर 50 देशों और पांच महाद्वीपों में 4 लाख रूट किलोमीटर (Rkms) तक फैला हुआ है. कंपनी ने दुनियाभर में 34 सबसी केबल्स में निवेश किया है, जिसमें हालिया प्रोजेक्ट्स 2Africa, Southeast Asia-Japan Cable 2 (SJC2) और Equiano शामिल हैं.

2Africa Pearls के अलावा, एयरटेल ने अपने वैश्विक सबसी नेटवर्क में कई प्रमुख केबल सिस्टम में निवेश किया है. इनमें i2i Cable Network (i2icn), Europe India Gateway (EIG), IMEWE, SEA-ME-WE-4, AAG, Unity, EASSy, Gulf Bridge International (GBI) और Middle East North Africa Submarine Cable (MENA Cable) शामिल हैं. इन निवेशों का उद्देश्य भारत को एशिया-प्रशांत (APAC), यूरोप, मध्य पूर्व और अमेरिका से जोड़ना है, जिससे तेज और विश्वसनीय इंटरनेट कनेक्टिविटी सुनिश्चित हो सके.

यह भी पढ़े: BSNL Limited Offer! साल भर से ज्यादा की वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ आते हैं यह प्लान्स, जल्द उठा लें इनका लाभ

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola