Prime-Netflix का महंगा सब्सक्रिप्शन मिल रहा Free! बस करना होगा ये काम, फिर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
Published by : Shivani Shah Updated At : 14 Jul 2025 1:45 PM
Netflix
अगर आप भी Netflix, Amazon Prime जैसे OTT प्लेटफॉर्म्स देखने के शौकीन हैं. लेकिन इनके महंगे रिचार्ज से परेशान हैं तो फिर ये खबर आपके लिए है. Airtel, Jio और Vi अपने करोड़ों यूजर्स को कई ऐसे प्लान्स ऑफर कर रहे हैं, जिसमें यूजर्स को कई सारे OTT प्लेटफॉर्म्स का सब्सक्रिप्शन फ्री में कंपनी दे रही है. आइये जानते हैं इन प्लान्स के बारे में.
क्या आप को भी Amazon Prime, Netflix और JioHotstar देखना पसंद है? लेकिन इनके महंगे रिचार्ज के कारण इसका मजा नहीं उठा पा रहे हैं तो फिर ये खबर आपके लिए खास है. अब आप को हर महीने इन प्लेटफॉर्म्स को देखने के लिए पैसे नहीं देने पड़ेंगे. आप फ्री में ही इनका मजा उठा सकते हैं. जी हां, फ्री में. दरअसल, Airtel, Jio और Vi अपने यूजर्स को इन OTT प्लेटफॉर्म्स की फ्री मेंबरशिप दे रहा है. जिसका फायदा उठाने के लिए आपको बस एक मोबाइल नंबर या फिर ब्रॉडबैंड का रिचार्ज करना होगा. जिसके बाद आप आराम से फिर इन प्लेटफॉर्म्स का मजा ले सकेंगे. जानिए इन प्लान्स के बारे में.
Jio-Airtel के लिए सिर दर्द बना Vi, शुरूआती प्लान में दे डाला 300GB 5G इंटरनेट, जानें कीमत
Jio के प्लान्स
प्राइवेट टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने करोड़ों मोबाइल और JioFiber यूजर को भर-भर एंटरटेनमेंट का डोज दे रही है.
JioFiber प्लान्स: अगर आप JioFiber यूजर हैं तो फिर 999 रुपये या उससे ज्यादा महंगा प्लान लेने पर आपको Netflix के बेसिक प्लान के साथ-साथ Amazon Prime, JioHotstar, Sony LIV, Zee5, Voot Select जैसे मजेदार 15 ऐप्स की मेंबरशिप एकदम फ्री मिलेगी.
Jio मोबाइल प्लान्स: वहीं, अगर आप Jio के मोबाइल प्लान यूजर हैं तो कंपनी अपने प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों ही यूजर्स को कई सारे प्लान्स ऑफर करती है. जिसमें JioHotstar, Netflix, Sony LIV, Zee5 और Amazon Prime का फ्री एक्सेस मिलता है.
Airtel के जबरदस्त प्लान्स
Airtel मोबाइल प्लान्स: एयरटेल अपने पोस्टपेड यूजर्स को 599 रुपये, 999 रुपये, 1199 रुपये और 1499 रुपये वाले प्लान्स में 6 महीने के लिए Amazon Prime और 1 साल के लिए JioHotstar का फ्री एक्सेस दे रहा है. इसके अलावा कंपनी अपने Airtel Xstream Play का फ्री एक्सेस भी दे रही है.
Airtel Xstream Fiber: एयरटेल अपने ब्रॉडबैंड प्लान्स में भी यूजर्स को Amazon Prime और JioHotstar की फ्री मेंबरशिप दे रहा है.
Vi भी है रेस में
Vi भी अपने करोड़ों यूजर्स को मनोरंजन का भरपूर डोज दे रही है. जिसमें-
Vi Max पोस्टपेड प्लान्स: Vi अपने पोस्टपेड यूजर्स को सिर्फ 501 रुपये 701 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान में एक साल के लिए JioHotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रहा है.
Vi REDX प्लान: Vi का 1101 रुपये वाले प्रीमियम प्लान में यूजर्स को Sony LIV, JioHotstar और Amazon Prime जैसे कई प्लेटफॉर्म्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा. इसके अलावा यूजर्स को इस प्लान में रात 12 बजे से 6 बजे तक अनलिमिटेड फ्री डेटा भी मिलेगा.
Jio vs Airtel: दोनों के पास हैं 189 रुपए वाले प्लान्स, जानिए कौन ज्यादा फायदेमंद
Jio का धमाकेदार ऑफर: सिर्फ ₹1029 में 84 दिन की वैलिडिटी, फ्री मिलेगा Amazon Prime और 5G डेटा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










