Airtel ने महंगे कर दिये अपने रीचार्ज प्लान, इन प्लान्स की बढ़ गई कीमत

Updated:
विज्ञापन
Airtel ने महंगे कर दिये अपने रीचार्ज प्लान, इन प्लान्स की बढ़ गई कीमत

Airtel Best Recharge Plan

Airtel Recharge Plan : एयरटेल के दो प्रीपेड रीचार्ज प्लान्स अब नयी कीमतों के साथ लिस्ट किये गए हैं. बता दें कि हाल ही में कंपनी ने मोबाइल टैरिफ बढ़ाने को लेकर संकेत दिये थे.

विज्ञापन

Airtel Recharge Price Hike : एयरटेल के 30 करोड़ से ज्यादा टेलीकॉम सब्सक्राइबर्स को झटका लगा है. टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर कंपनी ने अपने दो सस्ते रीचार्ज प्लान की कीमतें बढ़ा दी हैं. एयरटेल के प्रीपेड प्लान्स की कीमत में 40 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी गई है. एयरटेल के दो प्रीपेड रीचार्ज प्लान्स को अब नयी कीमतों के साथ लिस्ट किया गया है. मालूम हो कि पिछले दिनों कंपनी ने मोबाइल टैरिफ बढ़ाने को लेकर संकेत दिये थे. इस बाबत कंपनी के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने एवरेज रेवेन्यू पर यूजर (ARPU) को 200 रुपये से 300 रुपये करने की वकालत की थी.

किन प्लान्स के दाम बढ़े?

टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के अनुसार, एयरटेल ने 118 रुपये और 289 रुपये वाले सस्ते रीचार्ज प्लान के दाम बढ़ा दिये हैं. एयरटेल का 118 रुपये वाला प्रीपेड प्लान अब 129 रुपये का हो गया है. वहीं, 289 रुपये में आनेवाले रीचार्ज प्लान के लिए अब आपको 329 रुपये देने होंगे. बता दें कि इन दोनों प्रीपेड प्लान्स को एयरटेल की वेबसाइट के साथ-साथ एयरटेल थैंक्स ऐप पर लिस्ट कर दिया गया है.

Airtel यूजर्स की मौज! सिर्फ इतने रुपये में करें जी भर के बातें, ऐसा मौका फिर कहां मिलेगा

एयरटेल का 129 रुपये वाला प्लान हुआ महंगा

एयरटेल के 129 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 12GB डेटा मिलता है. यह एक डेटा रीचार्ज पैक है, इसलिए एयरटेल यूजर्स इस रीचार्ज को किसी एक्टिव प्लान के साथ इस्तेमाल कर सकेंगे. एयरटेल के इस रीचार्ज प्लान की कीमत 118 रुपये थी. अब यूजर्स को इसके लिए 129 रुपये खर्च करने होंगे.

एयरटेल का 329 रुपये वाला प्लान कितना महंगा हुआ?

एयरटेल के इस प्लान से अपना सिम रीचार्ज करने से यूजर्स को 35 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. एयरटेल का यह प्रीपेड रीचार्ज प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग, 300 फ्री SMS और कुल 4GB डेटा के फायदे साथ लेकर आता है. इसके साथ ही, इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को फ्री हैलो ट्यून्स और विंक म्यूजिक का सब्सक्रिप्शन और Apollo 24X7 सर्कल का भी फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा.

Cheapest Recharge: नंबर चालू रखने के लिए Jio, Airtel, Vi के सबसे सस्ते रीचार्ज प्लान्स कौन हैं? डालें एक नजर

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola