500 से कम में Airtel के इन प्लान्स का बड़ा कमाल, साथ में ओटीटी ऐप्स भी FREE

जनवरी से दिसंबर तक चलेगा यह सस्ता प्लान, मिलेंगे ढेरों फायदे | Airtel Cheapest Plan
Airtel Best Recharge plan: आज हम आपके लिए 500 से कम रुपये के रिचार्ज प्लान को शॉटलिस्ट करके लाए है, जिसमें ओटीटी ऐप्स FREE में मिल रहा है.
Airtel Best Recharge plan: अगर आप भी मोबाइल पर ओटीटी OTT शो ज्यादा देखते हैं और फ्री में ओटीटी सब्सक्रिप्शन खोज रहें हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है. दरअसल आज हम बेस्ट रिचार्ज प्लान को बताने वाले है, जिसमें अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग के साथ – साथ फ्री ओटीटी सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा. भारत की मशहूर टेलीकॉम कंपनियों में से एक भारतीय एयरटेल इन दिनों अपने कुछ प्रीपेड प्लान्स से दूसरी कंपनियों को कड़ी टक्कर दे रही है. आपको जानकारी के लिए बता दें कि ये सारे प्लान 500 रुपये से कम की कीमत में आते है. इस खास प्लान में 15 से ज्यादा ओटीटी ऐप्स का फ्री ऐक्सेस मिल रहा हैं.
Airtel 499 प्लान
एयरटेल के इस प्लान में 3जीबी डेटा मिल रहा है. कंपनी इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर कर रही है. एयरटेल के इस प्लान में आपको डेली 100 फ्री एसएमएस के साथ अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग भी मिलेगी. इस प्लान की खास बात यह है कि यूजर्स को 15 से ज्यादा ओटीटी ऐप का फ्री ऐक्सेस मिल रहा हैं. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों तक है. खास बात है कि यह प्लान तीन महीने के लिए डिज्नी+ हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन भी देता है.
Airtel 399 प्लान
आपको बता दें कि एयरटेल का यह प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है. इस प्लान में कंपनी हर दिन 3जीबी डेटा ऑफर कर रही है. खास बात है कि एयरटेल के 5G नेटवर्क कनेक्टिविटी वाले एरिया में रहने वाले यूजर्स फ्री में अनलिमिटेड 5G डेटा का यूज कर सकते है. 5जी डेटा का यूज करने के लिए यूजर्स के पास 5जी हैंडसेट होना जरूरी हैं. इस प्लान में रोज 100 फ्री एसएमएस मिलता है. इसके साथ ही आपको अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी. इस प्लान में भी कंपनी एयरटेल Xstream प्ले का सब्सक्रिप्शन दे रही है, जो 15 से ज्यादा ओटीटी ऐक्सेस के साथ आता है.
Airtel 359 प्लान
एयरटेल कंपनी इस प्लान में आपको 5 रुपये के टॉकटाइम के साथ अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग दे रही है. प्लान में इंटरनेट यूज करने के लिए कंपनी हर दिन 2.5जीबी डेटा दे रही है. एयरटेल के 5G नेटवर्क कनेक्टिविटी वाले एरिया में रहने वाले यूजर्स को इस प्लान के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलेगा. ध्यान रहें कि अनलिमिटेड 5जी डेटा का यूज करने के लिए आपके पास 5जी हैंडसेट होना जरूरी है. डेली 100 फ्री एसएमएस देने वाला यह प्लान एयरटेल Xstream प्ले सब्सक्रिप्शन के साथ आता है, जो 30 दिन के लिए 15 से ज्यादा ओटीटी ऐप्स का ऐक्सेस देता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vikash Kumar Upadhyay
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










