Airtel का जलवा, Netflix से लेकर ZEE5 तक सारे OTT का मजा मिलेंगे इन तीन प्लान्स में, जानें कीमत
Published by : Ankit Anand Updated At : 03 Jul 2025 10:55 AM
Airtel Recharge Plan
Airtel ने अपने यूजर्स को कई OTT बेनिफिट्स वाले प्लान पेश करती है. आज हम आपको तीन ऐसे प्लान्स के बारे में बताएंगे जिनमें Netflix Basic, JioHotstar Super, ZEE5 Premium, Xstream Play Premium और अनलिमिटेड 5G डेटा की सुविधा मिलती है. आइए जानते हैं इनकी कीमत और अन्य बेनिफिट्स.
Airtel Recharge Plan: भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल के पास कई प्रीपेड प्लान्स मौजूद हैं. यह रिचार्ज प्लान्स यूजर्स की विभिन्न जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए हैं. आज हम आपको एयरटेल के तीन ऐसे प्रीपेड प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो ओटीटी (ओवर-द-टॉप) बेनिफिट्स से भरपूर हैं. इन प्लान्स में यूजर्स को मनोरंजन के लिए Netflix, JioHotstar और ZEE5 जैसे प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की सुविधा बिना किसी एक्स्ट्रा पैसे के दी जा रही है. आइए जानते हैं इन प्लान्स की खासियत और इन्हें खास बनाने वाले फीचर्स के बारे में.
Airtel का ₹1729 वाला प्लान
एयरटेल के इस प्लान की कीमत ₹1729 का है. वैलिडिटी की बात करें तो यूजर्स को पुरे 84 दिनों सेवा मिलती है. हालांकि यह प्लान महंगा जरूर है, लेकिन इसमें यूजर्स को Netflix Basic, Jio Hotstar Super, ZEE5 Premium, Xstream Play Premium और अनलिमिटेड 5G डेटा जैसे बेनिफिट्स मिलते हैं. इसके साथ ही फ्री हेलोट्यून की सुविधा भी दी जा रही है. प्लान में रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा भी शामिल है.
यह भी पढ़ें: Vi ने भरी हुंकार, 23 और शहरों में शुरू होगी 5G सर्विस, इन प्लान्स में मिलेगा अनलिमिटेड डेटा
Airtel का ₹598 वाला प्लान
एयरटेल का दूसरा प्लान ₹598 का है. इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा मिलती है. इसकी वैधता 28 दिनों की है. OTT बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें यूजर्स को Netflix Basic, JioHotstar Super, ZEE5 Premium, Xstream Play Premium और अनलिमिटेड 5G डेटा जैसे सुविधाएं भी मिलती हैं. साथ ही फ्री हेलोट्यून की सुविधा भी इस प्लान में शामिल है.
Airtel का ₹279 वाला प्लान
अंत में एयरटेल के OTT प्लान्स की बात करें इसकी कीमत ₹279 है. इसमें यूजर्स को 1 महीने के लिए 1GB डेटा मिलता है. हालांकि यह एक डेटा वाउचर है और इसमें किसी प्रकार की सेवा वैधता शामिल नहीं है. इस प्लान के अतिरिक्त लाभों में Netflix Basic, JioHotstar Super, ZEE5 Premium और Airtel Xstream Play Premium जैसी OTT सर्विस शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: Jio ने दूर की करोड़ों यूजर्स की टेंशन, पेश किए 5 धमाकेदार प्लान्स, कीमत ₹11 से शुरू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










