क्या है आधार स्कैम, जिससे ओटीपी या पिन के बिना खाली हो जा रहा बैंक अकाउंट?

Updated:
विज्ञापन

AEPS फ्रॉड से बैंक खाते मिनटों में खाली हो रहे हैं. जानिए कैसे बचें इस आधार स्कैम से / What Is Aadhaar Scam

विज्ञापन

मैंने जब पहली बार ये खबर पढ़ी कि सिर्फ फिंगरप्रिंट से लोगों के बैंक खाते साफ हो रहे हैं, तो सच कहूं तो मेरे भी होश उड़ गए. सोचिए, बिना किसी ओटीपी, बिना किसी पासवर्ड, सिर्फ आपके आधार और अंगूठे के निशान से कोई आपके पैसों पर हाथ साफ कर दे. ये कहानी है AEPS फ्रॉड (Aadhaar Scam) की, जो खासकर ग्रामीण इलाकों में लोगों को निशाना बना रहा है.

कैसे होता है ये Aadhaar वाला फ्रॉड?

ठग सबसे पहले आपका आधार डेटा और बायोमैट्रिक डिटेल्स (जैसे फिंगरप्रिंट) चुरा लेते हैं. ये डेटा कई बार लीक हुए रिकॉर्ड्स से मिलता है. फिर स्कैमर्स नकली फिंगरप्रिंट बनाते हैं और AEPS माइक्रो-ATM पर इस्तेमाल करते हैं. नतीजा- आपके खाते से पैसे ऐसे निकल जाते हैं जैसे किसी ने चुपके से तिजोरी की चाबी हासिल कर ली हो.

Aadhaar Scam: म्यूल अकाउंट का खेल

अब सवाल उठता है कि पैसा कहां जाता है? इसके लिए स्कैमर्स”म्यूलअकाउंट” का इस्तेमाल करते हैं. ये वो खाते होते हैं जिन्हें या तो लोग किराए पर देते हैं या फिर हैक होकर ठगों के हाथ लग जाते हैं. इन खातों से पैसों का हेरफेर होता है ताकि असली अपराधी तक पहुंचना मुश्किल हो जाए.

GPS डिवाइस से लगेगा ब्रेक

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि इस तरह की ठगी रोकने का सबसे असरदार तरीका है GPSइनेबल्डडिवाइस. मतलब, ट्रांजैक्शन सिर्फ उसी जगह से हो पाएगा जहां मशीन रजिस्टर्ड है. अगर कोई बाहर से कोशिश करेगा, तो पेमेंट फेल हो जाएगी. इससे बैंकों को भी फायदा है क्योंकि GPS डेटा से फ्रॉड हॉटस्पॉट्स की पहचान हो जाती है.

आने वाला समय और भी स्मार्ट

भविष्य में इन डिवाइस में AI और बायोमेट्रिक लाइवेनेस चेक जैसी टेक्नोलॉजी जुड़ सकती है. इससे नकली फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल नामुमकिन हो जाएगा. ध्यान रहे- ये डिवाइस आपकी लोकेशन ट्रैक नहीं करते, बल्कि मशीन की लोकेशन बताते हैं. यानी सुरक्षा बढ़ेगी लेकिन प्राइवेसी बनी रहेगी.

Aadhaar Scam: आप कैसे बच सकते हैं?

सबसे जरूरी है जागरूक रहना. UIDAI की वेबसाइट पर जाकर अपने आधार और बायोमैट्रिक्स को लॉक कर लें. किसी भी अनजान या नकली सेंटर पर आधार अपडेट न कराएं. आधार कार्ड की फोटो कॉपी देते वक्त सावधान रहें- कोशिश करें कि फिजिकल कार्ड से ही कॉपी बने और डिजिटल फोटो भेजने के बाद उसे तुरंत डिलीट कर दें.

यह भी पढ़ें:भारत में इन 5 बड़े स्कैम्स से हर दिन लगाया जा रहा लोगों को चूना, कहीं अगला शिकार आप तो नहीं? जान लें बचने के तरीके

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola