Aadhaar Card के नये नियम लागू, 1 नवंबर से बड़ा बदलाव शुरू

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 01 Nov 2025 3:45 PM

विज्ञापन

Aadhaar Update करना हुआ आसान,..

1 November से Aadhaar कार्ड अपडेट करना बेहद आसान हो गया है. PAN-Aadhaar लिंकिंग अनिवार्य, नया KYC प्रॉसेस लागू. जानें आसान भाषा में 3 बड़े बदलाव

विज्ञापन

Aadhaar भारत में सबसे जरूरी ID में से एक है. अब 1 नवंबर 2025 से Aadhaar से जुड़े कई बड़े नियम बदल (Aadhaar card New Rules) गये हैं. इन बदलावों का असर देश के लगभग हर Aadhaar यूजर पर पड़ेगा. खास बात ये है कि अब Aadhaar Update करना पहले से ज्यादा आसान और तेज हो गया है. साथ ही PAN कार्ड पर भी इसका सीधा असर पड़ने वाला है. इसलिए इन नये नियमों को समझना जरूरी है.

Aadhaar Update करना हुआ आसान, घर बैठे Online Correction

पहले नाम, पता, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर बदलने के लिए Aadhaar Seva Kendra जाना पड़ताथा. लेकिन अब ये सब घर बैठे OnlineUpdate कर सकते हैं. आप जो भी नया डीटेल सबमिट करेंगे, वो अपने आप Govt Documents जैसे PAN कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड आदि से ऑटो वेरीफाई हो जाएगा. इससे पूरा प्रॉसेस पहले से ज्यादा Secure और Fast हो गया है.

Updated Fee Structure

  • नाम / पता / मोबाइल अपडेट: ₹75
  • फिंगरप्रिंट / फोटो / Irisअपडेट: ₹125
  • बच्चों (5-7 और 15-17 साल) के लिए Biometric Update: मुफ्त
  • Online document update: 14 June 2026 तक Free, उसके बाद enrolment centre में ₹75
  • Aadhaar reprint: ₹40
  • Home enrolment: पहले व्यक्ति के लिए ₹700, उसी एड्रेस पर बाकी हर व्यक्ति ₹350.

Aadhaar – PAN Linking अब Compulsory

UIDAI और Govt ने PAN Linking को अनिवार्य कर दिया है. अगर कोई अपना PAN 31 December 2025 तक Aadhaar से लिंक नहीं करेगा, तो 1 January 2026 से PAN Inactive हो जाएगा. इससे आप Tax, Bank Verification, Mutual Funds और कई जरूरी Financial काम नहीं कर पाएंगे. नया PAN apply करने पर भी Aadhaar Verification जरूरी होगा.

KYC Process हुआ आसान

अब KYC करने के लिए ज्यादा डॉक्यूमेंट या पेपर वर्क की जरूरत नहीं है. ये 3 तरीकों से KYC हो सकती है:

  • Aadhaar OTP
  • Video KYC
  • Face to Face Verification

Aadhaar card New Rules: इससे बैंक, eKYC और financial approval काफी जल्दी हो जाएगा.

इन बदलावों का फायदा यही है कि लोगों का समय बचेगा, अपडेट में ट्रांसपेरेंसी होगी और आधार सर्विसेज पहले से ज्यादा सिक्योर बनेंगी. अब सबसे जरूरी बात ये है कि PAN लिंकिंग की डेडलाइन मिस मत करें.

Driving Licence से मोबाइल नंबर लिंक नहीं किया तो होगी दिक्कत, जानें इसे जोड़ने के 5 आसान स्टेप्स

आधार कार्ड में नाम-पता बदलने पर लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज, जानिए KYC से लेकर और क्या कुछ बदला

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola