सुंदर पिचाई ने की ट्रंप के आव्रजन आदेश की आलोचना, यात्रा पर गये कर्मचारियों को बुलाया वापस

सेन फ्रांसिस्को : गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के विवादास्पद आव्रजन आदेश की आलोचना करते हुए कहा कि इससे प्रतिभाओं को अमेरिका लाने में ‘बाधा’ खड़ी होगी. इसके साथ ही कंपनी ने कामकाजी यात्रा कर रहे अपने कर्मचारियों से अमेरिका लौटने को कहा है. पिचाई ने कर्मचारियों को भेजे ईमेल में […]
सेन फ्रांसिस्को : गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के विवादास्पद आव्रजन आदेश की आलोचना करते हुए कहा कि इससे प्रतिभाओं को अमेरिका लाने में ‘बाधा’ खड़ी होगी. इसके साथ ही कंपनी ने कामकाजी यात्रा कर रहे अपने कर्मचारियों से अमेरिका लौटने को कहा है.
पिचाई ने कर्मचारियों को भेजे ईमेल में कहा है कि विदेशी नागरिकों पर अमेरिका के इस प्रतिबंध से गूगल के कम से कम 187 कर्मचारी प्रभावित होंगे. वाल स्टरीट जनरल के अनुसार पिचाई ने ईमेल में कहा है कि वे ‘इस आदेश’ के असर को लेकर चिंतित हैं.
उल्लेखनीय है कि ट्रंप ने ‘चरमपंथी इस्लामी आतंकवादियों को अमेरिका से बाहर’ रखने के नये उपायों के एक हिस्से के रूप में सात मुस्लिम बहुल देशों से लोगों के अमेरिका में प्रवेश की ‘कठोर जांच’ के आज आदेश दिये और अगली सूचना तक सीरियाई शरणार्थियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










