घंटों AC चालू रखने पर भी रूम नहीं हो रहा ठंडा? ये हो सकते हैं 5 बड़े कारण, ऐसे करें इन्हें ठीक

Updated:
विज्ञापन
घंटों AC चालू रखने पर भी रूम नहीं हो रहा ठंडा? ये हो सकते हैं 5 बड़े कारण, ऐसे करें इन्हें ठीक

AC Tips

AC Tips: अगर आपका एयर कंडीशनर सही तरीके से ठंडा नहीं कर रहा है, तो आपको जरूरत हैं इन 5 बातों को ध्यान में रखने का. टेक्नीशियन को बुलाने से पहले कुछ आसान उपाय खुद करके देखें.

विज्ञापन

AC Tips: गर्मियों के तेज तापमान में एयर कंडीशनर किसी वरदान से कम नहीं होते, खासकर जब आप देश के उत्तरी हिस्से में रह रहे हों. लेकिन अगर आपका एसी अचानक ठंडक देना बंद कर दे, तो घबराने की जरूरत नहीं है. तकनीशियन को बुलाने से पहले कुछ आसान उपाय हैं, जिन्हें आप घर पर ही आजमा सकते हैं. ये उपाय न सिर्फ आपकी परेशानी को दूर करेंगे बल्कि समय और पैसे की बचत भी करेंगे.

अगर आपका AC कमरे को सही से ठंडा नहीं कर रहा है, तो हम आपके लिए लाए हैं 5 आसान समाधान लेकर आए हैं जिन्हें आप घर पर ही आजमा सकते हैं. आइए एक एक कर जानते हैं. 

AC Tips: जांच करें यह 5 मुख्य कारण

1. थर्मोस्टैट सेटिंग्स जांचें

सबसे पहले थर्मोस्टैट की जांच करें. यह सुनिश्चित करें कि यह ‘कूल’ मोड (बर्फ के फ्लेक का निशान) पर सेट हो और तापमान कमरे के मौजूदा तापमान से कम हो. कई बार यह गलती से ‘फैन’ मोड पर चला जाता है, जिससे ठंडी हवा नहीं मिलती.

2. एयर फिल्टर की जांच करें 

गंदा या जाम एयर फिल्टर एयरफ्लो को रोक सकता है और कूलिंग एफिशिएंसी को घटा देता है. अगर फिल्टर धूल से भरा हो या लंबे समय से साफ न किया गया हो, तो उसे धो लें या बदल दें. खासतौर पर गर्मियों में इसे हर दो हफ्ते में एक बार साफ करना जरूरी है.

3. बाहरी यूनिट की जांच करें

बाहरी कंडेंसर यूनिट एसी की कूलिंग में अहम भूमिका निभाती है. अगर इसके आसपास धूल, पत्ते या कोई मलबा जमा हो गया हो, तो उसे साफ करें. खुला वातावरण एयर सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और कूलिंग परफॉर्मेंस में सुधार लाता है.

यह भी पढ़े: 1 घंटे में कितनी बिजली खाता है आपका 1.5 टन AC? ऐसे करें चुटकियों में पता

4. सर्किट ब्रेकर को रीसेट करें

कई बार AC के सही से काम न करने की वजह ट्रिप हुआ सर्किट ब्रेकर हो सकता है. ऐसे में सबसे पहले अपने इलेक्ट्रिकल पैनल की जांच करें और यदि ब्रेकर ट्रिप हुआ हो तो उसे रीसेट करें. इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि बिजली की आपूर्ति स्थिर है.

5. बर्फ जमने की स्थिति जांचें

अगर एसी की पाइप या कॉइल्स पर बर्फ जमी नजर आए, तो यूनिट को बंद कर दें और कुछ घंटे के लिए पिघलने दें. यह समस्या एयरफ्लो की कमी या गैस की मात्रा कम होने के कारण हो सकती है. ऐसे में समय-समय पर जांच जरूरी है.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola