19 Minute Viral Video: फेक वीडियोज तोड़ रहे प्राइवेसी की दीवार, AI का खेल हुआ खतरनाक

19 मिनट का वायरल वीडियो: AI ने फंसाए क्रिएटर्स, / फोटो सोशल मीडिया से
19 Minute Viral Video: सोशल मीडिया पर 19 मिनट वायरल वीडियो कंट्रवर्सी ने कई इन्फ्लुएंसर्स को घसीट लिया. साइबर सेल ने साफ किया कि यह AI जेनरेटेड वीडियो है. Payal Gaming और अंजली अरोड़ा को देनी बड़ी सफाई.
19 Minute Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों “19 मिनट वायरल वीडियो” का शोर हर जगह है. कई नामचीन इन्फ्लुएंसर्स को इस विवाद में घसीटा जा रहा है, जबकि साइबर सेल ने साफ किया है कि यह वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाया गया है. मामला इतना बढ़ गया कि कई क्रिएटर्स को खुद सामने आकर सफाई देनी पड़ी.
पेयल गेमिंग का दर्द (19 Minute Viral Video Payal Gaming)
पेयल धरे उर्फ Payal Gaming ने X पर लिखा कि उनका नाम और चेहरा झूठे तरीके से इस वीडियो से जोड़ा जा रहा है. उन्होंने कहा, “यह वीडियो मेरी पहचान से कोई लेना-देना नहीं रखता.” पायल ने इसे बेहद निजी और तकलीफदेह अनुभव बताया.
मीम्स और मजाक में फंसी दूसरी क्रिएटर
एक अन्य इन्फ्लुएंसर ने मजाकिया अंदाज में कहा, “जरा मुझे देखो और फिर उस वीडियो वाली को देखो… कोई मेल है क्या?” उन्होंने अपने फॉलोअर्स से अपील की कि बिना सोचे-समझे अफवाहें फैलाना बंद करें.
अंजली अरोड़ा की यादें ताजा (Anjali Arora Viral Video)
एक्ट्रेस और इन्फ्लुएंसर अंजली अरोड़ा ने भी इस विवाद पर चिंता जताई. उन्होंने बताया कि पहले भी ऐसे ही एक वायरल वीडियो ने उनके करियर पर गहरा असर डाला था. इस बार उन्होंने लोगों से जिम्मेदारी से सोशल मीडिया इस्तेमाल करने की अपील की.
साइबर सेल की चेतावनी (Viral Video Cyber Cell Alert)
हरियाणा साइबर सेल अधिकारी अमित यादव ने वीडियो जारी कर कहा कि यह पूरी तरह AI जेनरेटेड है. उन्होंने चेतावनी दी कि इस वीडियो को शेयर या स्टोर करना कानूनी कार्रवाई को न्योता दे सकता है.
फेक कंटेंट और FOMO का खतरा
यह विवाद दिखाता है कि कैसे जिज्ञासा और FOMO (Fear of Missing Out) लोगों को बिना जांचे-परखे कंटेंट देखने और फैलाने पर मजबूर कर देता है. AI के जरिये बनाये गए ऐसे वीडियो किसी की भी प्राइवेसी को पलभर में तोड़ सकते हैं.
1. यह 19 मिनट का वायरल वीडियो क्या है?
सोशल मीडिया पर फैला यह वीडियो असल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनाया गया है. इसमें कई इन्फ्लुएंसर्स के नाम और चेहरे झूठे तरीके से जोड़े गए हैं.
2. किन-किन इन्फ्लुएंसर्स को इसमें घसीटा गया?
Payal Gaming (पायल धरे), Sweet Jannat और अंजली अरोड़ा जैसे नामचीन क्रिएटर्स को इस विवाद में गलत तरीके से जोड़ा गया.
3. Payal Gaming ने क्या कहा?
पायल ने X पर लिखा कि उनका इस वीडियो से कोई संबंध नहीं है. उन्होंने इसे बेहद निजी और तकलीफदेह अनुभव बताया.
4. पुलिस का क्या बयान आया?
हरियाणा साइबर सेल अधिकारी अमित यादव ने साफ किया कि यह वीडियो पूरी तरह AI जेनरेटेड है. उन्होंने चेतावनी दी कि इसे शेयर या स्टोर करना कानूनी कार्रवाई को न्योता दे सकता है.
5. लोगों को क्या सावधानी बरतनी चाहिए?
सोशल मीडिया पर बिना जांचे-परखे किसी भी कंटेंट को फैलाना खतरनाक है. ऐसे फेक वीडियो न सिर्फ प्राइवेसी तोड़ते हैं बल्कि कानूनी जोखिम भी बढ़ाते हैं.
यह भी पढ़ें: 19 Minute Viral Video: 19 मिनट वाले वीडियो लिंक का चक्कर पड़ेगा महंगा, पासवर्ड और बैंकिंग डिटेल्स खतरे में
यह भी पढ़ें: 19 Minute 34 Seconds Viral Video Link: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के असलियत ने चौंकाया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










