ePaper

जियो ने बंद किये दो प्रीपेड पैक

Updated at : 23 Oct 2019 6:52 AM (IST)
विज्ञापन
जियो ने बंद किये दो प्रीपेड पैक

रिलायंस जियो ने हाल ही में एक घोषणा की थी कि जियो यूजर्स को किसी भी अन्य कंपनी के नेटवर्क पर कॉल करने के लिए छह पैसे प्रति मिनट की दर से शुल्क देना होगा. टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, अब कंपनी ने 19 रुपये और 52 रुपये के दो प्रीपेड पैक को बिना […]

विज्ञापन

रिलायंस जियो ने हाल ही में एक घोषणा की थी कि जियो यूजर्स को किसी भी अन्य कंपनी के नेटवर्क पर कॉल करने के लिए छह पैसे प्रति मिनट की दर से शुल्क देना होगा. टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, अब कंपनी ने 19 रुपये और 52 रुपये के दो प्रीपेड पैक को बिना किसी आधिकारिक घोषणा के बंद कर दिया है. इनमें से 19 रुपये वाला पैक एक दिन की वैलिडिटी के साथ आता है और 52 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज पैक 7 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है.

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इन पैक को बंद करने का कारण आईयूसी टॉप-अप पैक की पेशकश हो सकती है. इस पैक में जियो यूजर्स को अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 10 से लेकर 1,000 रुपये तक के प्रीपेड पैक को रिचार्ज कराना होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola