आसुस का नया गेमिंग लैपटॉप भारत में लॉन्च

Updated at : 04 Sep 2019 7:06 AM (IST)
विज्ञापन
आसुस का नया गेमिंग लैपटॉप भारत में लॉन्च

आसुस ने एक नया अल्ट्रा स्लिम गेमिंग लैपटॉप भारत में लॉन्च किया है. आसुस रोज जेफाइरस जीए502 लैपटॉप की भारत में कीमत 99,990 रुपये रखी गयी है. इस लैपटॉप को फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है. 20एमएम पतला और 2.1 किलो वजन वाला यह लैपटॉप एएमडी रायजेन 7 3750एच एपीयू प्रोसेसर से लैस है. हाल […]

विज्ञापन
आसुस ने एक नया अल्ट्रा स्लिम गेमिंग लैपटॉप भारत में लॉन्च किया है. आसुस रोज जेफाइरस जीए502 लैपटॉप की भारत में कीमत 99,990 रुपये रखी गयी है. इस लैपटॉप को फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है.
20एमएम पतला और 2.1 किलो वजन वाला यह लैपटॉप एएमडी रायजेन 7 3750एच एपीयू प्रोसेसर से लैस है. हाल ही में लॉन्च एविदिया जेफोर्स जीटीएक्स 1660टीआइ कार्ड भी इस लैपटॉप में दिया गया है. यह गेमिंग डिवाइस 15.6 इंच की फुल एचडी आइपीएस एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले को सपोर्ट करता है. इसका स्क्रीन-बॉडी अनुपात 81 प्रतिशत है.
इस गेमिंग लैपटॉप में 32 जीबी डीडीआर4 के साथ 512 जीबी का एसएसडी दिया गया है. 76 डब्ल्यूएच लिथियम-ऑयन बैटरी से लैस होने के साथ ही इस लैपटॉप में 180 पावर का एडैप्टर दिया गया है. विंडोज 10 होम के साथ इसमें प्रीलोडेड आसुस एप भी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola