ePaper

Twitter Down: भारत में एक घंटा बंद रही ट्विटर की सेवाएं

Updated at : 21 Aug 2019 10:30 PM (IST)
विज्ञापन
Twitter Down: भारत में एक घंटा बंद रही ट्विटर की सेवाएं

नयी दिल्ली : सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म ट्विटर की सेवाएं भारत में बुधवार शाम को करीब एक घंटा बाधित रहीं. ट्विटर का इस्तेमाल करने वालों से बुधवार शाम आठ बजे के आसपास प्लेटफार्म के काम नहीं करने की शिकायतें मिलीं. विभिन्न प्लेटफाॅर्म पर सेवाओं के बंद होने को लेकर शिकायतों को रिकाॅर्ड करने वाले वेबसाइट डाउन […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म ट्विटर की सेवाएं भारत में बुधवार शाम को करीब एक घंटा बाधित रहीं. ट्विटर का इस्तेमाल करने वालों से बुधवार शाम आठ बजे के आसपास प्लेटफार्म के काम नहीं करने की शिकायतें मिलीं.

विभिन्न प्लेटफाॅर्म पर सेवाओं के बंद होने को लेकर शिकायतों को रिकाॅर्ड करने वाले वेबसाइट डाउन डिटेक्टर ने भारत में ट्विटर के बंद होने के बारे में 2,764 शिकायतें रिकाॅर्ड कीं.

इस दौरान ट्विटर के प्रतिनिधियों को भेजे गये ई-मेल और फोन कॉल पर कोई जवाब नहीं मिला. भारत में ट्विटर के करीब साढ़े तीन करोड़ उपयोगकर्ता हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola