PayPal India ने यूजर्स की फैसिलिटी के लिए लॉन्च किया One Touch, जानिये कैसे करेंगे इस्तेमाल

नयी दिल्ली : ऑनलाइन पेमेंट फैसिलिटी प्रोवाइडर कंपनी पेपाल इंडिया ने भारत में अपने ग्राहकों के लिए गूगल स्मार्ट लॉक आधारित ‘वनटच’ फीचर पेश किया है. यह सुविधा ग्राहकों को पेपाल के भुगतान प्लेटफॉर्म से जोड़े रखेगा और बार-बार लॉग इन करने के झंझट से निजात दिलायेगा. पेपाल इंडिया ने बयान में कहा कि भारत […]
नयी दिल्ली : ऑनलाइन पेमेंट फैसिलिटी प्रोवाइडर कंपनी पेपाल इंडिया ने भारत में अपने ग्राहकों के लिए गूगल स्मार्ट लॉक आधारित ‘वनटच’ फीचर पेश किया है. यह सुविधा ग्राहकों को पेपाल के भुगतान प्लेटफॉर्म से जोड़े रखेगा और बार-बार लॉग इन करने के झंझट से निजात दिलायेगा. पेपाल इंडिया ने बयान में कहा कि भारत पहला बाजार है, जहां गूगल स्मार्ट लॉक के साथ यह फीचर आयेगा.
इसे भी जानें : रांची : गूगल और एफएम से लोगों को मिलेगी जाम और वैकल्पिक रूट की जानकारी
यूजर्स अपने एंड्रॉयड उपकरण को पेपाल के साथ पंजीकृत कर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन के बाद यूजर्स सभी पेपाल खरीदारी के लिए डिवाइस के माध्यम से प्लेटफॉर्म पर लॉग इन रहेंगे. इसमें कहा गया कि इस सुविधा से बार-बार लॉग इन करने का झंझट दूर होगा और बाधा रहित भुगतान की सुविधा मिलेगी. कंपनी ने बयान में कहा कि गूगल स्मार्ट लॉक से लैस यह फीचर सुविधा के साथ सुरक्षा भी मुहैया करायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










