ePaper

Crypto Currency बेस्ड पेमेंट सिस्टम ला सकती है Facebook

Updated at : 03 May 2019 8:32 PM (IST)
विज्ञापन
Crypto Currency बेस्ड पेमेंट सिस्टम ला सकती है Facebook

सैन फ्रांसिस्को : दुनिया की दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक की आभासी मुद्रा (क्रिप्टो करेंसी) आधारित भुगतान प्रणाली लाने की योजना है. इसे वह अपने दुनियाभर के करोड़ों यूजर्स के लिए पेश कर सकती है. अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल ने यह खबर दी. यह प्रणाली बिटक्वाइन की तरह ही डिजिटल क्वाइन का उपयोग करेगी, […]

विज्ञापन

सैन फ्रांसिस्को : दुनिया की दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक की आभासी मुद्रा (क्रिप्टो करेंसी) आधारित भुगतान प्रणाली लाने की योजना है. इसे वह अपने दुनियाभर के करोड़ों यूजर्स के लिए पेश कर सकती है. अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल ने यह खबर दी. यह प्रणाली बिटक्वाइन की तरह ही डिजिटल क्वाइन का उपयोग करेगी, लेकिन यह थोड़ा अलग होगा. फेसबुक का लक्ष्य इसके मूल्य के स्थिर रखना होगा.

इसे भी देखें : Facebook ने नफरत को बढ़ावा देने वाले व्यक्तियों को डैंजर्स परसन की लिस्ट में डाला

वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अपनी रिपोर्ट में मामले से जुड़े लोगों का हवाला दिया है. इसमें कहा गया है कि फेसबुक नेटवर्क को पेश करने के लिए दर्जनों वित्तीय कंपनियों और ऑनलाइन मर्चेंट की नियुक्ति कर रही है. फेसबुक का सिर्फ इतना कहना है कि वह आभासी मुद्रा प्रौद्योगिकी के लिए विभिन्न समाधानों की खोज कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola