अब UPI ऐप में भी दिखेगा आपका CIBIL स्कोर, BHIM UPI में आया काम का नया फीचर
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 22 Apr 2026 6:35 PM
BHIM App Update
BHIM UPI ऐप अब यूजर्स को सीधे ऐप में CIBIL स्कोर देखने की सुविधा दे रहा है. इस फीचर से आप अपनी क्रेडिट रिपोर्ट चेक कर सकते हैं और फाइनेंशियल हेल्थ पर नजर रख सकते हैं.
डिजिटल पेमेंट करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए बड़ी खबर है. अब आपको अपना CIBIL स्कोर देखने के लिए अलग वेबसाइट या ऐप पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. BHIM UPI ने एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिसके जरिये यूजर्स सीधे ऐप के अंदर ही अपना क्रेडिट स्कोर और रिपोर्ट चेक कर सकते हैं. यह कदम ऐप को सिर्फ पेमेंट प्लैटफॉर्म से आगे बढ़ाकर एक फाइनेंशियल टूल बनाने की दिशा में बड़ा बदलाव माना जा रहा है.
क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
National Payments Corporation of India ने BHIM ऐप में यह सुविधा जोड़ने के लिए TransUnion CIBIL के साथ साझेदारी की है.
इस फीचर के जरिये यूजर्स अपना CIBIL स्कोर और पूरी क्रेडिट रिपोर्ट देख सकते हैं. खास बात यह है कि कोई भी डेटा बिना यूजर की अनुमति के ऐक्सेस नहीं किया जाएगा.
कैसे चेक करें अपना CIBIL स्कोर?
इस सुविधा का उपयोग करने के लिए आपको BHIM ऐप का लेटेस्ट वर्जन (4.0.19 या उससे ऊपर) इंस्टॉल करना होगा.
ऐप खोलने के बाद आपको क्रेडिट स्कोर सेक्शन में जाना होगा, जहां आपकी अनुमति देने के बाद स्कोर और रिपोर्ट तुरंत स्क्रीन पर दिख जाएगी. यह प्रक्रिया बेहद आसान और कुछ ही मिनटों में पूरी हो जाती है.
क्यों है यह फीचर खास?
अब तक ज्यादातर यूजर्स अपना CIBIL स्कोर चेक करने के लिए अलग-अलग प्लैटफॉर्म्स पर जाते थे.
BHIM में यह सुविधा आने से यूजर्स को एक ही जगह पेमेंट और फाइनेंशियल हेल्थ दोनों का ट्रैक रखने का मौका मिलेगा. साथ ही, यूजर्स अपनी रिपोर्ट में मौजूद गलतियों को भी पहचानकर सुधार कर सकते हैं.
फाइनेंशियल अवेयरनेस बढ़ाने की कोशिश
NPCI का मकसद इस फीचर के जरिये लोगों में क्रेडिट स्कोर को लेकर जागरूकता बढ़ाना है.
BHIM ऐप पहले से ही कई भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है और इसमें फैमिली मोड, खर्च का विश्लेषण और स्प्लिट पेमेंट जैसे फीचर्स मौजूद हैं. अब CIBIL स्कोर जुड़ने से यह ऐप और ज्यादा उपयोगी बन गया है.
दूसरे UPI ऐप्स में भी मिल रही सुविधा
BHIM अकेला ऐप नहीं है जो यह सुविधा दे रहा है. Paytm, Google Pay और PhonePe जैसे ऐप्स में भी यूजर्स फ्री में अपना क्रेडिट स्कोर चेक कर सकते हैं.
हालांकि, BHIM में यह फीचर सीधे और सरल तरीके से इंटीग्रेट किया गया है, जिससे ज्यादा यूजर्स तक इसकी पहुंच बढ़ सकती है.
यह भी पढ़ें: UPI और BHIM में क्या फर्क है और इनकी लिमिट कितनी है?
यह भी पढ़ें: UPI का नया फीचर, बिना बैंक अकाउंट के करें डिजिटल पेमेंट
यह भी पढ़ें: GPay, PhonePe और Paytm को टक्कर देने आया BHIM 3.0, मिलेंगे टकाटक फीचर्स
यह भी पढ़ें: फेल UPI ट्रांजैक्शन पर मिलेगा कंपनसेशन, जानिए कैसे और कब कर सकते हैं क्लेम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










