...और फेसबुक ने कश्मीर को बता दिया अलग देश फिर

नयी दिल्ली : फेसबुक ने बुधवार बहुत बड़ी गलती कर दी जिसे बाद में सुधारा गया. फेसबुक ने एक ब्लॉग पोस्ट में कश्मीर को गलती से अलग देश दर्शा दिया हालांकि जब उसे गलती का अहसास हुआ तो उसने माफी मांगी और कहा कि उसने इसे ठीक कर दिया है. सोशल मीडिया की इस नामचीन […]
नयी दिल्ली : फेसबुक ने बुधवार बहुत बड़ी गलती कर दी जिसे बाद में सुधारा गया. फेसबुक ने एक ब्लॉग पोस्ट में कश्मीर को गलती से अलग देश दर्शा दिया हालांकि जब उसे गलती का अहसास हुआ तो उसने माफी मांगी और कहा कि उसने इसे ठीक कर दिया है.
सोशल मीडिया की इस नामचीन कंपनी ने कहा, ‘‘हमने गलती से अपने ब्लॉग पोस्ट में ‘कश्मीर’ को देशों और क्षेत्रों की सूची में शामिल कर लिया. ईरानी नेटवर्क के प्रभाव के चलते ऐसा हुआ.”
फेसबुक ने कहा कि हालांकि इसके लिए जिम्मेदार लोगों ने अपनी पहचान छिपाने की कोशिश की थी पर कंपनी ने इनका सिरा ईरान से ढूंढ निकाला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




