ओप्पो K1 स्मार्टफोन देगा बेहतरीन उपभोक्ता अनुभव, जानें फीचर्स के बारे में
Updated at : 13 Feb 2019 8:59 AM (IST)
विज्ञापन

ओप्पो ने इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाला स्मार्टफोन ओप्पो के1 लॉन्च कर दिया है. ओप्पो के1 इन-डिस्प्ले स्कैनर के साथ लॉन्च होनेवाला सबसे सस्ता फोन हो सकता है. इसके द्वारा आपके फोन को ऑप्टमाइज किया जा सकता है और आप इसे अपने तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं. फोन में ‘स्मार्ट साइटबार’ फीचर है, जिसके जरिये […]
विज्ञापन
ओप्पो ने इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाला स्मार्टफोन ओप्पो के1 लॉन्च कर दिया है. ओप्पो के1 इन-डिस्प्ले स्कैनर के साथ लॉन्च होनेवाला सबसे सस्ता फोन हो सकता है. इसके द्वारा आपके फोन को ऑप्टमाइज किया जा सकता है और आप इसे अपने तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं.
फोन में ‘स्मार्ट साइटबार’ फीचर है, जिसके जरिये एक एप से दूसरे एप में स्विच किया जा सकता है. ओप्पो के1 में इनबिल्ट एआई ब्यूटी एल्गोरिदम का 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, वहीं, एआई पावर्ड 16 मेगापिक्सल +2 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरे भी दिये गये हैं. यह गेमिंग फ्रेंडली फोन है. इसके अलावा, हाइपर बूस्ट फीचर, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 660 एआईई मोबाइल प्लैटफॉर्म इस स्मार्टफोन में उपलब्ध हैं.
इस फोन का लुक और बॉडी का डिजाइन बहुत आकर्षक है, वहीं 3डी ग्रेडियंट बॉडी के साथ उपलब्ध है. ओप्पो के1 स्मार्टफोन के डिजाइन को इनोवेटिव नैनो-स्केल आईएमटी 3डी इंजेक्शन के माध्यम से निर्मित किया गया है. इसके अलावा, 6.41 इंच की एमोल्ड डिस्प्ले वाली वॉटर-ड्रॉप नॉच स्क्रीन फोन को उन्नत बनाता है. इस फोन में 3600 एमएएच की बैटरी क्षमता दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




