रियलमी सी1 (2019) हुआ भारतीय बाजार में उपलब्ध, जानें फीचर्स

Updated at : 06 Feb 2019 5:46 AM (IST)
विज्ञापन
रियलमी सी1 (2019) हुआ भारतीय बाजार में उपलब्ध, जानें फीचर्स

रियलमी सी1 (2019) पहली बार बिक्री के लिए भारत में उपलब्ध हो गया है. रियलमी सी1 (2019) को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है. रियलमी सी1 (2019) के दो वेरिएंट हैं. पहले की कीमत 7,499 रुपये से शुरू हो रही है, जिसमें 2 जीबी रैम और 32 जीबी का स्टोरेज दिया गया है. […]

विज्ञापन
रियलमी सी1 (2019) पहली बार बिक्री के लिए भारत में उपलब्ध हो गया है. रियलमी सी1 (2019) को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है.
रियलमी सी1 (2019) के दो वेरिएंट हैं. पहले की कीमत 7,499 रुपये से शुरू हो रही है, जिसमें 2 जीबी रैम और 32 जीबी का स्टोरेज दिया गया है. वहीं रियलमी सी1 के दूसरे वेरिएंट में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज की क्षमता प्रदान की गयी है और उसकी कीमत 8,499 रुपये है. यदि ग्राहक रियलमी सी1 (2019) को एक्सिस बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से खरीदते हैं, तो 600 रुपये का डिस्काउंट तुरंत प्रदान किया जायेगा.
इस स्मार्टफोन में दो रियर कैमरे हैं, जिसमें पहला सेंसर 13 मेगापिक्सल का है और दूसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का दिया गया है. इसमें 5 मेगापिक्सल सेंसर के साथ एआई फेस अनलॉक सपोर्ट दिया गया है, जिससे सेल्फी और वीडियो कॉलिंग में सुविधा होगी. पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,230 एमएएच की बैटरी क्षमता प्रदान की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola