275 दिन बाद धरती पर लौटेंगी ये अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Sep 2017 2:37 PM

विज्ञापन

अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री पेग्गी व्हिटसन जल्द ही अपनी यात्रा पूरी करके लौटने वाली हैं. वह 275 दिनों बाद अपने साथ अंतरिक्ष से कुछ खास चीजें लेकर आ रही हैं. नासा के मुताबिक, व्हिटसन इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में एक बार में रिकॉर्ड 275 दिन बिता कर धरती पर लौटने की तैयारी कर रही हैं. एक्सपेडिशन-52 में […]

विज्ञापन
अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री पेग्गी व्हिटसन जल्द ही अपनी यात्रा पूरी करके लौटने वाली हैं. वह 275 दिनों बाद अपने साथ अंतरिक्ष से कुछ खास चीजें लेकर आ रही हैं. नासा के मुताबिक, व्हिटसन इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में एक बार में रिकॉर्ड 275 दिन बिता कर धरती पर लौटने की तैयारी कर रही हैं.
एक्सपेडिशन-52 में उनके दो सहयोगी नासा के ही फ्लाइट इंजीनियर जैक फिशर और रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रॉसकॉसमोस के कमांडर फ्योडोर यूर्चिखिन भी सोयुज एमएस-04 के साथ लौट रहे हैं. कजाखस्तान में इनकी लैंडिंग करायी जायेगी. व्हिटसन ने नवंबर, 2016 में मिशन की शुरुआत की थी. लंबी अवधि के दौरान उन्होंने 19.66 करोड़ किलोमीटर की दूरी तय की और पृथ्वी की कक्षा का 4,623 बार चक्कर लगाया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola