ePaper

#WoW : अब आराम से मजे लेकर खाएं आइसक्रीम, पिघलने का टेंशन नहीं

Updated at : 08 Aug 2017 2:32 PM (IST)
विज्ञापन
#WoW : अब आराम से मजे लेकर खाएं आइसक्रीम, पिघलने का टेंशन नहीं

तोक्यो : आइसक्रीम का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है, लेकिन पिघलने के डर से आइसक्रीम जल्दी-जल्दी खानी पड़ती है. अब आप आराम से धीरे-धीरे लुत्फ उठाते हुए आइसक्रीम खा सकते हैं और वह पिघलेगी भी नहीं. जापान में वैज्ञानिकों ने आइसक्रीम पूरी खाने से पहले उसे पिघलने से रोकने का ‘कूल’ […]

विज्ञापन

तोक्यो : आइसक्रीम का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है, लेकिन पिघलने के डर से आइसक्रीम जल्दी-जल्दी खानी पड़ती है. अब आप आराम से धीरे-धीरे लुत्फ उठाते हुए आइसक्रीम खा सकते हैं और वह पिघलेगी भी नहीं. जापान में वैज्ञानिकों ने आइसक्रीम पूरी खाने से पहले उसे पिघलने से रोकने का ‘कूल’ हल निकाला है.

बढ़ जायेगा आइसक्रीम का मेल्टिंग प्वाइंट
दरअसल, कंटेनर से आइसक्रीम निकालने और उसे किसी बाउल या कोन पर रखने के बाद ही वह पिघलने लगती है. इसलिए इसे जल्दी-जल्दी खाना पड़ता है. जापान में कनजावा विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने आइसक्रीम का मेल्टिंग प्वाइंट बढ़ाकर उसका आकार बरकरार रखने का तरीका खोज लिया है. मेल्टिंग प्वाइंट वह तापमान होता है, जिस पर कोई ठोस पदार्थ द्रव्य में पिघलने लगता है.

तीन घंटे तक नहीं पिघलेगी आइसक्रीम
‘द टाइम्स ‘ की खबर के मुताबिक, आइसक्रीम बिना पिघले कमरे के तापमान में तीन घंटे तक रखी जा सकती है. शोधकर्ताओं ने आइसक्रीम का टेस्ट करने के लिए पांच मिनट तक इस पर हेयर ड्रायर चलाया और वह अपने आकार में ही रही. वैज्ञानिकों ने स्ट्रॉबेरी से निकलने वाले पॉलीफिनोल द्रव्य के साथ मिलाकर यह आइसक्रीम बनायी है.

चॉकलेट, वनीला, स्ट्रॉबेरी फ्लेवर्स
खबर में कनजावा विश्वविद्यालय की प्रोफेसर तोमिहिसा ओता के हवाले से कहा गया है, पॉलीफिनोल द्रव्य में ऐसे गुण होते हैं जिससे पानी और तेल को अलग करना मुश्किल हो जाता है. उन्होंने कहा, इस द्रव्य वाली आइसक्रीम लंबे समय तक अपने मूल आकार में बनी रहेगी और जल्दी नहीं पिघलेगी. यह अनोखी आइसक्रीम चॉकलेट, वनीला और स्ट्रॉबेरी फ्लेवर में उपलब्ध है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola