WhatsApp पर आ गया नया फीचर, लंबे समय से यूजर्स को था इसका इंतजार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jan 2022 4:32 PM
WhatsApp New Feature: व्हाट्सऐप ने अपने iOS यूजर्स के लिए नया फीचर रोलआउट किया है. इसके इस्तेमाल से वॉयस मैसेज को पॉज या रिज्यूम किया जा सकता है.
WhatsApp Update: इंस्टैंट मैसेजिंग प्लैटफॉर्म व्हाट्सऐप को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है. व्हाट्सऐप के अलावा, फेसबुक और इंस्टाग्राम के स्वामित्व वाली मेटा कंपनी मैसेंजर प्लैटफॉर्म को बेहतर बनाने के लिए इसमें कई कमाल के फीचर्स शामिल कर रही है.
WhatsApp ने अपने iOS यूजर्स के लिए नया फीचर रोलआउट किया है. इसके इस्तेमाल से वॉयस मैसेज को पॉज या रिज्यूम किया जा सकता है. WhatsApp के iOS वर्जन 22.5.75 से iPhone यूजर्स वॉयस मैसेज को रिकॉर्ड करते समय उसे अब रोक भी सकते हैं. पहले मौजूद स्टॉप बटन को हटा दिया गया है और उसकी जगह पॉज और रिज्यूम बटन्स को ऐड किया गया है.
व्हाट्सऐप पर वॉयस मैसेज रिकॉर्डिंग को पॉज करने वाला यह फीचर सबसे पहले पिछले साल अक्टूबर में देखा गया था. हालांकि, यह फीचर अब तक WhatsApp यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं किया गया था. एंड्रॉयड यूजर्स के लिए भी यह फीचर जल्द ही रोलआउट कर दिया जाएगा.
Also Read: WhatsApp New Feature: बिना कोड के नहीं खुलेगा व्हाट्सऐप, आ रहा धाकड़ सिक्योरिटी अपडेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










