Instagram से ब्रेक लेना चाहते हैं, तो Quite Mode फीचर ऐसे करें एक्टिवेट
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 18 Feb 2023 1:20 PM
What Is Instagram Quiet Mode feature - यह फीचर इंस्टाग्राम ऐप को म्यूट कर देता है और इसके एनेबल होने के बाद यूजर्स को नोटिफिकेशन्स नहीं मिलते हैं. इस फीचर को खासतौर पर ऐप यूजेज को कम करने के लिए तैयार किया गया है.
What Is Instagram Quiet Mode Feature: हाल ही में दिग्गज टेक कंपनी मेटा ने इंस्टाग्राम के लिए क्वाइट मोड रोलआउट किया है. फिलहाल, नया मोड यूएस, यूके, आयरलैंड, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के यूजर्स के लिए उपलब्ध है. जल्द ही इसे और देशों में भी रोल आउट किया जाएगा. यह फीचर इंस्टाग्राम ऐप को म्यूट कर देता है और इसके एनेबल होने के बाद यूजर्स को नोटिफिकेशन्स नहीं मिलते हैं. इस फीचर को खासतौर पर ऐप यूजेज को कम करने के लिए तैयार किया गया है.
प्रोफाइल पर दिखेगा क्वाइट मोड का आइकॉन
इंस्टाग्राम का यह नया फीचर सिर्फ नोटिफिकेशन्स को ही म्यूट नहीं करता, बल्कि यूजर द्वारा एक्टिवेट किये जाने पर प्रोफाइल पर क्वाइट मोड का आइकॉन भी दिखता है, जिससे अन्य यूजर्स को पता चल जाता है कि वह क्वाइट मोड में है. अगर आप भी इंस्टाग्राम से ब्रेक लेना चाहते हैं या ऐप का कम इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो जानें क्वाइट मोड एक्टिवेट करने का तरीका.
Also Read: WhatsApp पर भी अब मिलेगा Facebook और Instagram वाला यह कमाल का फीचर, इस तरह करता है काम
इंस्टाग्राम क्वाइट मोड पर कैसे एक्टिवेट करें?
अगर आप इस फीचर का उपयोग करना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने मोबाइल फोन में इंस्टाग्राम ऐप को अपडेट करें
इसके बाद अपने स्मार्टफोन पर इंस्टाग्राम ऐप ओपन करें
अब राइट कॉर्नर में बने प्रोफाइल आइकन पर टैप करें
यहां आपको टॉप राइट कॉर्नर में तीन लाइन वाला आइकन मिलेगा, उस पर टैप करें
इसके बाद आपको कई ऑप्शन दिखायी देंगे, उनमें से नोटिफिकेशन पर टैप करें
अब आपको क्वाइट मोड दिखायी देगा, उस पर क्लिक करें
इस तरह इंस्टाग्राम पर क्वाइट मोड एक्टिवेट हो जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










