ePaper

US Ban TikTok: अमेरिका में टिकटॉक की डील से फायदा किसे होगा?

Updated at : 10 Aug 2020 4:33 PM (IST)
विज्ञापन
US Ban TikTok: अमेरिका में टिकटॉक की डील से फायदा किसे होगा?

PARIS, FRANCE - MARCH 05: In this photo illustration, the social media application logo, Tik Tok is displayed on the screen of an iPhone on March 05, 2019 in Paris, France. The social network broke the rules for the protection of children's online privacy (COPPA) and was fined $ 5.7 million. The fact TikTok criticized is quite serious in the United States, the platform, which currently has more than 500 million users worldwide, collected data that should not have asked minors. TikTok, also known as Douyin in China, is a media app for creating and sharing short videos. Owned by ByteDance, Tik Tok is a leading video platform in Asia, United States, and other parts of the world. In 2018, the application gained popularity and became the most downloaded app in the U.S. in October 2018. (Photo by Chesnot/Getty Images)

ByteDance Tik Tok sell, Donald Trump on Tik Tok, America Tik Tok Ban, Microsoft, Twitter, Tiktok video, Chinese App Ban, Donald Trump: चीन के स्वामित्व वाले वीडियो साझा करने वाले ऐप टिकटॉक का अनिश्चित भविष्य और एक अमेरिकी कंपनी द्वारा उसकी संभावित खरीद से अमेरिकी उपयोगकर्ताओं के डेटा तक पहुंच को लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताएं घट सकती हैं. प्रौद्योगिकी क्षेत्र के एक विशेषज्ञ ने यह बात कही है.

विज्ञापन

Microsoft, Twitter, Tiktok Deal: ह्यूस्टन : चीन के स्वामित्व वाले वीडियो साझा करने वाले ऐप टिकटॉक का अनिश्चित भविष्य और एक अमेरिकी कंपनी द्वारा उसकी संभावित खरीद से अमेरिकी उपयोगकर्ताओं के डेटा तक पहुंच को लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताएं घट सकती हैं. प्रौद्योगिकी क्षेत्र के एक विशेषज्ञ ने यह बात कही है.

वर्जीनिया टेक स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन में मल्टीमीडिया जर्नलिज्म के सह प्रध्यापक, माइक होर्निंग ने कहा कि टिकटॉक के विकास ने सुरक्षा विशेषज्ञों के बीच चिंताएं बढ़ा दी हैं क्योंकि इसका अल्गोरिद्म बहुत शक्तिशाली है जो उपयोगकर्ताओं की विशेषताओं के आधार पर रुचि के अनुसार कंटेट तैयार करता है.

आपको बता दें कि प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई चर्चा के बाद वह टिकटॉक के अमेरिकी कारोबार को खरीदने के लिए बातचीत जारी रखेगी.

Also Read: US Ban TikTok, WeChat : ट्रम्प ने टिकटॉक, वीचैट पर प्रतिबंध लगाने के कार्यकारी आदेश पर किये हस्ताक्षर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से बैन लगाये जाने के बाद चीनी शॉर्ट वीडियो ऐप टिकटॉक अपना कारोबार बचाने की जंग लड़ रहा है. अब खबर आ रही है कि टिकटॉक अपना अमेरिकी कारोबार ट्विटर को बेच सकता है. इसको लेकर ट्विटर ने टिकटॉक की पैरेंट कंपनी बाइटडांस से बातचीत की है. इस मामले से वाकिफ दो सूत्रों के हवाले से रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है.

होर्निंग ने कहा, ऐप को लोकप्रियता इसलिए हासिल हुई कि क्योंकि यह एक शक्तिशाली अल्गोरिद्म का इस्तेमाल करता है जो उपयोगकर्ता की विशेषताओं के आधार पर उनके लिए उनकी पसंद का कंटेंट तैयार करता है. यह अल्गोरिद्म उपयोगकर्ताओं के बारे में ऐेसे परिष्कृत डेटा को एकत्र करता है जो सरकार एवं निगमों दोनों के लिए आकर्षक होता है.

उन्होंने कहा, हालांकि, कंपनी इसे लेकर बहुत पारदर्शी नहीं थी कि वह आपका डेटा किसको बेचती है. उनके डेटा एकत्र करने के तरीके का आकलन दिखाता है कि निजी डेटा को सैकड़ों अन्य कंपनियों के साथ साझा किया जा सकता है.

होर्निंग ने कहा कि क्योंकि यह ऐप चीन का है, इसके इसके डेटा साझा करने के तरीके चीनी कानून के प्रति संवेदनशील हैं जिनके तहत डेटा को चीनी अधिकारियों को उपलब्ध कराना जरूरी होता है. इससे सुरक्षा चिंताएं बढ़ती हैं. उन्होंने कहा कि इस ऐप को किसी अमेरिकी कंपनी द्वारा खरीदे जाने से ये चिंताएं घट जाएंगी कि अमेरिकी डेटा को किसी विदेशी शक्ति के साथ साझा किया जा रहा है जो हमेशा परस्पर हित में काम नहीं करती हैं.

Also Read: Facebook ने लॉन्च किया TikTok जैसा ऐप, Instagram Reels से बनाएं मनचाहे वीडियो, जानें इसे यूज करने का तरीका

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola