Motorola Moto E13 Review: 6.5 इंच डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी के साथ आया सस्ता स्मार्टफोन, कीमत आपकी उम्मीद से कम
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 10 Feb 2023 12:14 PM
मोटोरोला के इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो Moto E13 में 6.5 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका ऐस्पेक्ट रेशियो 20-9 है. यह हैंडसेट ऑक्टा कोर Unisoc T606 SoC प्रॉसेसर के साथ...
Motorola Moto E13 Price in India: मोटोरोला ने भारतीय बाजार में एंट्री लेवल Moto E13 स्मार्टफोन लॉन्च (Moto E13 Launch) कर दिया है. इस फोन में 20:9 ऐस्पेक्ट रेशियो वाली 6.5 इंच की आईपीएस एलसीडी स्क्रीन दी गई है. यह मोटोरोला फोन 5000mAh की दमदार बैटरी से लैस है. इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर यूनिसॉक T606 SoC प्रॉसेसर दिया गया है.
Moto E13 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
मोटोरोला के इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो Moto E13 में 6.5 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका ऐस्पेक्ट रेशियो 20:9 है. यह हैंडसेट ऑक्टा कोर Unisoc T606 SoC प्रॉसेसर के साथ Mali-G57 MP1 GPU से लैस है. इस फोन में 4GB LPDDR4x RAM और 64GB इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसे माइक्रो-एसडी कार्ड से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है. यह फोन Android 13 (Go edition) ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है.
Also Read: 12GB तक रैम और Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट के साथ लॉन्च हुआ Moto X40 स्मार्टफोन
Moto E13 में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. हैंडसेट में 5,000mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है, जो 10W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है. डाइमेंशंस की बात करें, तो इस मोटोरोला फोन की लंबाई – 164.19 mm, चौड़ाई – 74.95 mm, मोटाई – 8.47mm और वजन – 179.5 ग्राम है. इस फोन को IP52 सेफ्टी रेटिंग दी गई है, जो बताता है कि यह थोड़ा-बहुत डस्ट और पानी झेल सकता है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में 2.4GHz और 5GHz ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 वायरलेस कनेक्टिविटी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है.
Moto E13 की कीमत और उपलब्धता
मोटोरोला मोटो ई13 की कीमत के बारे में बात करें, तो इसके 2GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये तय की गई है. वहीं, 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये रखी गई है. उपलब्धता की बात करें, तो बिक्री के लिए यह स्मार्टफोन Flipkart और JioMart पर उपलब्ध है. कलर ऑप्शंस में Creamy, Cosmic Black और White Aurora Green शामिल हैं. नये और मौजूदा Jio ग्राहक इस हैंडसेट की खरीद पर Jio Lock ऑफर के तहत 700 रुपये फ्लैट कैशबैक पा सकते हैं.
Moto E13 Features & Specifications
Display – 6.50 inch
Resolution – 720×1,600
Processor – Unisoc T606
OS – Android 13 Go Edition
RAM – 2GB, 4GB
Storage – 64GB
Front Camera – 5MP
Rear Camera – 13MP
Battery Capacity – 5,000mAh
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










