JIO True 5G Launch: 225 शहरों में पहुंचा जियो 5जी, मथुरा-गया-अजमेर सहित 34 और शहरों में हुआ लॉन्च
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 31 Jan 2023 3:54 PM
JIO True 5G Launch : जियो बेहद तेजी से अपने ट्रू 5जी का रोलआउट कर रहा है. मंगलवार को 34 नये शहर जियो ट्रू5जी नेटवर्क से कनेक्ट हो गए. जियो के ट्रू 5जी से जुड़ने वाले शहरों की संख्या अब बढ़कर 225 हो गई है.
JIO True 5G Launch : जियो बेहद तेजी से अपने ट्रू 5जी का रोलआउट कर रहा है. मंगलवार को 34 नये शहर जियो ट्रू5जी नेटवर्क से कनेक्ट हो गए. जियो के ट्रू 5जी से जुड़ने वाले शहरों की संख्या अब बढ़कर 225 हो गई है.
आज 5जी से जुड़ने वाले सबसे अधिक 8 शहर तमिलनाडु से हैं. इसके अलावा आंध्र प्रदेश से 6, असम और तेलंगाना से तीन-तीन, छत्तीसगढ़, हरियाणा, महाराष्ट्र ओडिशा और पंजाब से दो-दो शहर जुड़े हैं. बिहार का गया, राजस्थान का अजमेर, कर्नाटक का चित्रदुर्ग और उत्तर प्रदेश का मथुरा शहर भी लिस्ट में शामिल हैं.
Also Read: Jio के नये रीचार्ज प्लान्स – सस्ते में रोज मिलेगा 2.5GB डेटा, कॉलिंग तो फ्री है ही
रिलायंस जियो इनमें से अधिकांश शहरों में 5जी सेवाएं शुरू करने वाला पहला और एकमात्र ऑपरेटर बन गया है. इन शहरों के जियो यूजर्स को जियो वेलकम ऑफर के तहत आमंत्रित किया जाएगा. आमंत्रित यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1 जीबीपीएस+ स्पीड पर अनलिमिटेड डेटा मिलेगा.
इस अवसर पर जियो प्रवक्ता ने कहा कि 34 नये शहरों में जियो ट्रू 5जी लॉन्च कर हम बेहद उत्साहित हैं. जियो के ट्रू जी जुड़ने वाले शहरों की कुल संख्या 225 हो गई है. बीटा ट्रायल लॉन्च के केवल 120 दिनों के भीतर जियो ने 225 शहरों में लॉन्च करने का रिकॉर्ड कायम किया है. हमने देश भर में ट्रू 5जी रोलआउट की स्पीड बढ़ा दी है और दिसंबर 2023 तक पूरा देश जियो ट्रू जी से जुड़ जाएगा.
Also Read: JIO 5G Launch: जियो ने नॉर्थ ईस्ट सर्कल के सभी छह राज्यों में एक साथ लॉन्च किया ट्रू 5जी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










