Reliance Jio के नये रीचार्ज प्लान्स – सस्ते में पाएं 2.5GB डेली डेटा, साथ में कॉलिंग और दूसरे बेनिफिट्स फ्री

Reliance Jio Cheapest Plan With 2.5GB Daily Data And 90 Days Validity – देश की शीर्ष टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो साल 2023 के अंत तक पूरे देश में 5G सर्विस लॉन्च करने की दिशा में काम कर रही है. इसी बीच जियो ने अपने यूजर्स के लिए दो नये प्रीपेड रीचार्ज प्लान्स लॉन्च (Jio 2 New Plans) किये हैं.
Reliance Jio Cheap Prepaid Plans 2023: देश की शीर्ष टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) इन दिनों भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी 5G सर्विस रोलआउट (Jio 5G Roll Out) कर रही है. देश के दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी साल 2023 के अंत तक पूरे देश में 5G सर्विस लॉन्च करने की दिशा में काम कर रही है. इसी बीच जियो ने अपने यूजर्स के लिए दो नये प्रीपेड रीचार्ज प्लान्स लॉन्च (Jio 2 New Plans) किये हैं. जियो ने इन प्लान्स की कीमत 349 रुपये और 899 रुपये रखी है. इन दोनों प्लान्स में जियो सब्सक्राइबर्स को प्रतिदिन 2.5 जीबी डेटा मिलेगा, लेकिन वैलिडिटी अलग-अलग होगी. जियो के इन प्लान्स में यूजर्स को कॉलिंग और डेटा के साथ ही JioTV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud आदि का ऐक्सेस भी मिलेगा. रिलायंस जियो के नये प्लान्स कितने में आये हैं और उनमें जियो यूजर्स को क्या-क्या बेनेफिट्स मिलेंगे, आइए जानें-
Jio का 349 रुपये वाला प्लान
Jio का 349 रुपये वाला रीचार्ज प्लान 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. जियो यूजर्स को यह प्लान हर दिन 2.5GB डेटा मिलता है. इस तरह देखें, तो इस प्लान में जियो सब्सक्राइबर्स को पूरी वैलिडिटी के दौरान कुल मिलाकर 75GB डेटा मिलेगा. इसके साथ ही, इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के अलावा रोजाना 100 फ्री SMS की सुविधा मिलती है. साथ ही, इस प्लान में JioTV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud के बेनेफिट्स भी ऑफर किये जाते हैं. इसके साथ ही, Jio Welcome Offer के तहत योग्य यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलता है.
Also Read: JIO News: जियो की सेंचुरी – 100 दिनों में 101 शहरों में लॉन्च किया True 5G, जानें Airtel और Voda Idea का हाल
Jio का 899 रुपये वाला प्लान
Jio का 899 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इस प्लान में जियो यूजर्स को रोजाना 2.5GB डेटा मिलता है. इस तरह पूरी वैलिडिटी के दौरान जियो यूजर्स को कुल मिलाकर 225GB डेटा मिलता है. इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के अलावा हर दिन 100 फ्री SMS की सुविधा मिलती है. साथ ही, इस प्लान में यूजर्स को JioTV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud के बेनेफिट्स भी मिलते हैं. इस प्लान में भी Welcome Offer के तहत योग्य यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर किया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










