ePaper

Car Finance Plan: मात्र 60 हजार रुपये देकर घर ले जाएं Maruti Swift VXI CNG, जानें क्या है प्लान?

Updated at : 20 Sep 2023 9:04 AM (IST)
विज्ञापन
Car Finance Plan: मात्र 60 हजार रुपये देकर घर ले जाएं  Maruti Swift VXI CNG, जानें क्या है प्लान?

Maruti Swift VXI CNG: अगर आप मारुति स्विफ्ट खरीदना चाहते हैं मगर बजट को लेकर परेशान हैं तो आज हम आपको एक ऐसी फाइनेंस स्कीम बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप भी दंग रह जाएंगे. जी आज हम आपको बताएंगे की आप कैसे मजह 60 हजार रुपये कैसे नई Maruti Swift VXI CNG खरीद सकते हैं.

विज्ञापन
बहुत कम डाउन पेमेंट पर मिल सकती है  Maruti Swift VXI CNG
undefined

अगर आप कम बजट में नई सीएनजी कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो लगे हाथ विकल्प के तौर पर जान लीजिए Maruti Swift VXI CNG की कीमत, माइलेज और इंजन की डिटेल के साथ इसे खरीदने का आसान फाइनेंस प्लान जिसमें बहुत कम डाउन पेमेंट पर ये कार आपको मिल सकती है.

 Maruti Swift VXI CNG का ऑन रोड प्राइस 8,90,763 रुपये
undefined

Maruti Swift VXI CNG इसका बेस मॉडल है जिसकी शुरुआती कीमत 7,85,000 रुपये (एक्स शोरूम, दिल्ली) है और ये कीमत ऑन रोड होने के बाद 8,90,763 रुपये हो जाती है.

Maruti Swift VXI CNG फाइनेंस प्लान
undefined

मारुति स्विफ्ट सीएनजी को खरीदने के लिए कैश पेमेंट मोड में आपको करीब 9 लाख रुपये की जरूरत पड़ेगी. अगर आपके पास इतना बड़ा बजट नहीं है, तो यहां बताए गए फाइनेंस प्लान के जरिए ये कार आपको महज 60 हजार रुपये की डाउन पेमेंट पर मिल जाएगी.

मात्र 60 हजार डाउन पेमेंट 
undefined

ऑनलाइन फाइनेंस प्लान कैलकुलेटर के मुताबिक, अगर आपके पास 60 हजार रुपये का बजट है, तो इस रकम के आधार पर बैंक की तरफ से 8,30,763 रुपये तक का लोन जारी हो सकता है. इस लोन पर 9.8 प्रतिशत वार्षिक दर से ब्याज लिया जाएगा.

17,570 रुपये की मंथली ईएमआई
undefined

Maruti Swift VXI CNG पर लोन अप्रूव होने के बाद आपको 60 हजार रुपये की डाउन पेमेंट जमा करनी होगी और उसके बाद अगले पांच साल तक हर महीने 17,570 रुपये की मंथली ईएमआई जमा करनी होगी.

कार के बारे में पूरी जानकारी लें 
undefined

फाइनेंस प्लान की कंप्लीट डिटेल को जानने के बाद आप अगर इस Maruti Swift VXI CNG को खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो लगे हाथ इसके इंजन और माइलेज की डिटेल को भी जान लीजिए.

मारुति सुजुकी स्विफ्ट में 1197 सीसी का इंजन
undefined

मारुति सुजुकी स्विफ्ट में 1197 सीसी का इंजन लगाया गया है जो 6000 आरपीएम पर 76.43 बीएचपी की पावर और 98.5 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है. इस इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है

फाइनेंस के लिए सिबिल स्कोर का ठीक होना जरूरी
undefined

अगर आप Maruti Swift VXI CNG को इस फाइनेंस प्लान के जरिए खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इसके लिए आपकी बैंकिंग और सिबिल स्कोर का ठीक होना जरूरी है. अगर इन दोनों में कोई नेगेटिव रिपोर्ट आती है, तो बैंक इस कार के लिए डाउन पेमेंट, लोन अमाउंट और ब्याज दरों में बदलाव कर सकता है.

Also Read: Mahindra Scorpio-N की कीमतों में भारी इजाफा, जानिए किस वैरिएंट में कितने रुपये बढ़े दाम
विज्ञापन
Abhishek Anand

लेखक के बारे में

By Abhishek Anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola