boAT Smart Ring : अब अंगूठी से हो जाएगा स्मार्टवॉच वाला काम, आपकी नींद से लेकर दिल की धड़कन तक पर रखेगी नजर
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 22 Jul 2023 7:17 PM
boAt Smart Ring को भारत में कंपनी की पहली फिटनेस-ट्रैकिंग स्मार्ट रिंग (boAt’s first Smart Ring) के रूप में आधिकारिक तौर पर पेश किया गया है. सेरेमिक और मेटल की यह स्टाइलिश अंगूठी अपने यूजर के लिए हार्ट रेट मॉनीटर, SpO2 ट्रैकर, स्लीप ट्रैकर जैसे कई शानदार फीचर्स से लैस है.
Boat Smart Ring With Smartwatch like Features : मोबाइल फोन एक्सेसरीज और यूजफुल प्रोडक्ट्स बनाने के लिए जानी जानेवाली कंपनी बोट ने नयी स्मार्ट रिंग (boAt Smart Ring) पेश की है. boAt Smart Ring को भारत में कंपनी की पहली फिटनेस-ट्रैकिंग स्मार्ट रिंग (boAt’s first Smart Ring) के रूप में आधिकारिक तौर पर पेश किया गया है. सेरेमिक और मेटल की यह स्टाइलिश अंगूठी अपने यूजर के लिए हार्ट रेट मॉनीटर, SpO2 ट्रैकर, स्लीप ट्रैकर जैसे कई शानदार फीचर्स से लैस है.
boAt Smart Ring के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
boAt स्मार्ट रिंग हेल्थ और वेलनेस से जुड़े डेडिकेटेड फीचर्स से लैस है, जो आमतौर पर हमें स्मार्टवॉच और स्मार्टफोन में मिलते हैं. कंपनी का दावा है कि नयी स्मार्ट रिंग में हेल्थ से जुड़े कई शानदार फीचर्स हैं. इस स्टाइलिश स्मार्ट रिंग को आप किसी भी ड्रेस के साथ पहन सकते हैं. सेरेमिक और मेटल से बनी यह रिंग मजबूती के मामले में भी बेहतर है. इसके अलावा, कंपनी का दावा है कि यह अंगूठी 5ATM पानी में भींगने के बाद भी बेअसर रहेगी.

फीमेल यूजर्स को मेन्स्ट्रुअल साइकल का नोटिफिकेशन स्मार्टफोन पर भेजेगी रिंग
Smart Ring के साथ boAt ने भारत में ब्रांड न्यू वियरेबल ऐलान कर दिया है. यह वियरेबल कोई बैंड या फिर स्मार्टवॉच नहीं बल्कि एक स्मार्ट रिंग है. इस स्मार्ट रिंग में आपको वे सभी हेल्थ फीचर्स मिलेंगे, जो आपको एक स्मार्टफोन और स्मार्टवॉच में मिलते हैं. इसके अलावा, यह रिंग फीमेल यूजर्स को मेन्स्ट्रुअल साइकल का नोटिफिकेशन स्मार्टफोन पर भेजेगी. इसके साथ ही, इसमें आपको कई स्मार्ट कंट्रोल भी प्राप्त होंगे. यह रिंग वॉटर रेजिस्टेंट होगी, जिसे पहनकर आप आराम से नहाने और धोने से लेकर स्वीमिंग भी कर सकेंगे. भारतीय मार्केट में इस रिंग का मुकाबला सैमसंग की गैलेक्सी रिंग और अल्ट्रा ह्यूमन रिंग एयर से होगा.
App के साथ होगी कनेक्ट
boAT Smart Ring यूजर के बॉडी टेम्परेचर को भी मापेगा. कंपनी का दावा है कि यह रिंग कई हेल्थ इश्यू को पहचानने में मदद करने वाली है. इसके अलावा, रिंग में SpO2 मॉनीटरिंग सेंसर मिलेगा, जो ब्लड ऑक्सिजन लेवल की जानकारी प्रोवाइड करेगा. यह रिंग रात को सोते समय यूजर की नींद को भी मॉनीटर करेगी. स्मार्ट रिंग यूजर के दिन और रात के स्लीपिंग पैर्टन को भी ट्रैक करेगी, जिसमें स्लीप ड्यूरेशन, स्लीप स्टेज शामिल हैं. स्मार्ट बैंड और वॉच की तरह यह रिंग महिलाओं के लिए मेन्स्ट्रुअल ट्रैकर का भी काम करेगी. इस रिंग में पुश स्मार्ट नोटिफिकेशन व रिमाइंडर्स भी मिलेंगे. इस स्मार्ट रिंग को boAt Ring App के साथ कनेक्ट किया जा सकेगा. इस ऐप के जरिये आप रिंग से मिला डेटा देखकर उसे ट्रैक कर सकेंगे.
Also Read: EUREKA: 5 मिनट की सर्जरी दिलायेगी शराब की लत से छुटकारा, चीन में चल रहा अनोखी चिप का क्लिनिकल ट्रायलकिफायती कीमत पर आ सकती है स्मार्ट रिंग
boAt स्मार्ट रिंग को आधिकारिक तौर पर भारत में कंपनी की पहली फिटनेस ट्रैकिंग स्मार्ट रिंग के रूप में लॉन्च किया गया है. ऐसा मालूम होता है कि किफायती कीमत पर स्मार्ट रिंग उपलब्ध करा कर बोट अब इस सेगमेंट में धमाकेदार एंट्री कर रहा है. boAt स्मार्ट रिंग भारत में Amazon, Flipkart और boAt के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध होगी. हालांकि, कंपनी ने अभी तक स्मार्ट रिंग की रिलीज डेट और कीमत की जानकारी शेयर नहीं की है. कंपनी ने boAT India के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर boAT Smart Ring की अनाउंसमेंट की है. कंपनी ने ऐलान किया है कि यह स्मार्ट रिंग जल्द ही भारत में लॉन्च की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










