EUREKA: 5 मिनट की सर्जरी दिलायेगी शराब की लत से छुटकारा, चीन में चल रहा अनोखी चिप का क्लिनिकल ट्रायल

Updated:
विज्ञापन
EUREKA: 5 मिनट की सर्जरी दिलायेगी शराब की लत से छुटकारा, चीन में चल रहा अनोखी चिप का क्लिनिकल ट्रायल

how to get rid of alcohol addiction – चीन ने एक नयी तकनीक डेवलप की है. इसके तहत पांच मिनट में सर्जिकल चिप इंप्लांट कर शराब की लत से पीड़ित शख्स को उससे छुटकारा दिलाने का दावा किया गया है.

विज्ञापन

Surgical Chip Implant for Alcohol Deaddiction: कहते हैं कि आवश्यकता आविष्कार की जननी है. चीन लंबे समय से लोगों में बढ़ती शराब की लत से जूझ रहा है. यहां हर साल औसतन शराब से सात लाख से अधिक लोग मौत के मुंह में समा रहे हैं. इससे निपटने के लिए चीन ने एक नयी तकनीक डेवलप की है. इसके तहत पांच मिनट में सर्जिकल चिप इंप्लांट कर शराब की लत से पीड़ित शख्स को उससे छुटकारा दिलाने का दावा किया गया है. इस चिप को ऐसे डिजायन किया गया है कि वह शराब की लत से पीड़ित व्यक्ति को उससे छुटकारा दिलाने में मदद करता है. क्लिनिकल ट्रायल के तौर पर 36 साल के एक शख्स में यह चिप ट्रांसप्लांट की गई है.

पांच महीने तक शराब से दूर रखेगी यह चिप

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, 36 वर्षीय लियु, चीन में सर्जिकल चिप प्रत्यारोपित करानेवाले पहले व्यक्ति बन गए हैं. उन्हें सेंट्रल चीन स्थित हुनान ब्रेन हॉस्पिटल में अप्रैल महीने में यह चिप लगायी गई है. संयुक्त राष्ट्र के इंटरनेशनल नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के वाइस प्रेसिडेंट और सर्जन डॉ हाओ वीई के नेतृत्व में किया गया यह चिप इंप्लांट एक क्लिनिकल ट्रायल का हिस्सा है. रिपोर्ट की मानें, तो यह चिप पांच महीने तक शराब की लत को दूर कर सकती है. हाओ ने कहा कि चिप, जब प्रत्यारोपित किया जाता है तो नैल्ट्रेक्सॉन छोड़ता है, जो शरीर में अवशोषित होता है और मस्तिष्क में रिसेप्टर्स को लक्षित करता है. नैल्ट्रेक्सॉन एक पदार्थ है, जो आमतौर पर नशे की लत को रोकने के लिए उपचार में उपयोग किया जाता है.

Also Read: VIRAL: कंप्यूटर में अपलोड होगी चेतना, मौत के बाद भी लौट सकेगा इंसान!
शराब की लत कैसे छुड़ाएगी चिप?

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि लियू की सर्जरी अप्रैल माह के दूसरे हफ्ते में की गई थी, लेकिन चिप के साइड एफेक्ट और असर को समझने के बाद इसकी रिपोर्ट जारी की गई है. डॉ हाओ वीई ने शराब छुड़ानेवाली इस सर्जिकल चिप का नाम अल्कोहल क्रेविंग चिप रखा गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, नयी चिप यानी इम्प्लांट को स्किन के ठीक नीचे ट्रांसप्लांट किया जाता है. इस चिप को सामान्य सर्जरी से ही मरीज में ट्रांसप्लांट किया जाता है. सर्जरी के बाद यह खास तरह का केमिकल नैल्ट्रेक्सॉन रिलीज करती है. शरीर इस केमिकल को सोखने का काम करता है. यह दवा ब्रेन के उस हिस्से को ब्लॉक करने का काम करती है, जो शराब पीने के लिए संदेश भेजने का काम करता है. ऐसे में इससे अल्कोहल सेवन की चाहत कम होती है. चिप के पहले तक शराब छुड़ाने के लिए डाईसल्फीरम दवा का इस्तेमाल किया जाता रहा है, लेकिन इसके कई साइडएफेक्ट सामने आने की वजह से अब इसकी जगह नैल्ट्रैक्सॉन ने ले ली है.

Also Read: EUREKA! 7 साल में अमर हो जाएगा इंसान, तकनीक करेगी मदद

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola