Anand Mahindra Tweet: सोशल मीडिया पर वायरल हुई चिंपैंजी की यह हरकत, आनंद महिंद्रा ने वीडियो शेयर कर कही यह बात

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 22 Aug 2023 9:42 PM

विज्ञापन

anand mahindra chimpanzee viral video - वायरल हो रहा वीडियो एक चिंपैंजी का है. इस वीडियो में चिंपैंजी को एक कैमरामैन से पानी पीने के लिए मदद लेते हुए देखा जा सकता है. हालांकि, वीडियाे देखने के बाद आपको सुखद आश्चर्य तब होता है, जब...

विज्ञापन

Anand Mahindra Chimpanzee Video : उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) की ट्विटर एक्स (Twitter X) प्रोफाइल विभिन्न शैलियों से एकत्र किये गए वीडियो और पोस्ट का खजाना है. अपने हालिया पोस्ट में, महिंद्रा ने अपने हालिया ट्वीट में एक चिंपैंजी का वीडियो शेयर किया है और इंटरनेट भी इससे काफी प्रभावित हो रहा है.

चिंपैंजी की मासूमियत और समझदारी दिल जीतनेवाली

सोशल मीडिया पर यूं तो आये दिन अजीबोगरीब वीडियोज देखने को मिल ही जाते हैं. कभी कोई स्टंट करता है तो कोई गाना गा कर सुनाता है. बहुत से लोग तो वायरल होने के लिए अतरंगी हरकतें भी कर जाते हैं. दूसरी ओर, कुछ ऐसे जीव भी हैं जिनकी मासूमियत और समझदारी उन्हें वायरल कर देती है. ऐसे वीडियोज कभी हमारा मनोरंजन करते हैं, तो कई बार हमें ज्ञान भी दे जाते हैं. एक ऐसे ही चिंपैंजी का वीडियो सामने आया है.

Also Read: Email में CC और BCC क्या होता है, दोनों में क्या अंतर होता है और इनका इस्तेमाल कब और कहां होता है?

क्या है वीडियो में ?

वायरल हो रहा वीडियो एक चिंपैंजी का है. इस वीडियो में चिंपैंजी को एक कैमरामैन से पानी पीने के लिए मदद लेते हुए देखा जा सकता है. हालांकि, वीडियाे देखने के बाद आपको सुखद आश्चर्य तब होता है, जब पानी पीने के बाद चिंपैंजी उसके हाथों को बड़े प्यार से धो भी देता है.

आनंद महिंद्रा ने ट्वीट में क्या लिखा है ?

वायरल हो रहे इस वीडियो को देश के जाने-माने उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है. इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, यह क्लिप पिछले सप्ताह दुनिया भर में चली थी. अफ्रीका के कैमरून में एक चिंपैंजी ने पानी पीने के लिए फोटोग्राफर से मदद मांगी. फिर बदले में उसके हाथ भी धोये. यह हमें एक महत्वपूर्ण सीख देता है कि हमें सफलता पाने के लिए अपने समुदाय और कार्यस्थल में दूसरों की मदद करनी चाहिए, उनका समर्थन करना चाहिए और उनका साथ देना चाहिए. इसके परिणामस्वरूप, हमें उनका समर्थन भी प्राप्त हो सकता है, जो हमारे लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद कर सकता है.

Also Read: YouTube पर वॉच हिस्ट्री को टर्न ऑफ और डिलीट कैसे करें? ये रहा आसान तरीका
विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola