Sundar Pichai Salary: दुनिया में सबसे ज्यादा सैलरी पाते हैं Alphabet CEO, एक दिन की कमाई 5.9 करोड़ रुपये

Author : Rajeev Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 27 Apr 2020 1:42 PM

विज्ञापन

Sundar Pichai 2019 Compensation Alphabet CEO Sundar Pichai World's Highest Paid Executive in 2019 : दिग्गज टेक कंपनी गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट (Alphabet) के सीईओ सुंदर पिचाई को साल 2019 में कॉम्पेंसेशन के रूप में 281 मिलियन डॉलर (2,144.53 करोड़ रुपये) मिला, जो विश्व में किसी एग्जिक्युटिव को मिलने वाला सबसे ज्यादा कॉम्पेंसेशन (Sundar Pichai 2019 Compensation) है. इसमें वेतन, भत्ता एवं कंपनी के शेयर एवं अन्य लाभ शामिल हैं.

विज्ञापन

Sundar Pichai 2019 Compensation Alphabet CEO Sundar Pichai World’s Highest Paid Executive in 2019 : दिग्गज टेक कंपनी गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट (Alphabet) के सीईओ सुंदर पिचाई को साल 2019 में कॉम्पेंसेशन के रूप में 281 मिलियन डॉलर (2,144.53 करोड़ रुपये) मिला, जो विश्व में किसी एग्जिक्युटिव को मिलने वाला सबसे ज्यादा कॉम्पेंसेशन (Sundar Pichai 2019 Compensation) है. इसमें वेतन, भत्ता एवं कंपनी के शेयर एवं अन्य लाभ शामिल हैं.

Also Read: Coronavirus से निपटने के लिए Google ने उठाया यह बड़ा कदम…

समाचार एजेंसी ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक Alphabet Inc. ने शेयर बाजारों को दी गई जानकारी में यह बात कही है. इसके साथ ही सुंदर पिचाई सबसे अधिक वेतन एवं अन्य लाभ प्राप्त करने वाले शीर्ष एक्जीक्यूटिव में शामिल हो गए हैं. इस रिपोर्ट के अनुसार, सुंदर पिचाई की एक दिन की सैलरी भारतीय करेंसी के हिसाब से 5.9 करोड़ रुपये है. बताते चलें कि पिचाई को पिछले साल ही गूगल के सीईओ से प्रमोट कर अल्फाबेट का सीईओ बनाया गया था.

Also Read: Google Alphabet CEO Sundar Pichai: भारतीय मूल का टेक-एग्जीक्यूटिव यूं चढ़ता गया सफलता के पायदान

कंपनी ने बताया है कि सुंदर पिचाई के पैकेज में अधिकतर हिस्सा स्टॉक अवार्ड का है. इनमें से कुछ का भुगतान Alphabet के शेयरों के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा. इसका मतलब है कि यह राशि बड़ी भी हो सकती है और छोटी भी. एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि 2019 में सैलरी के रूप में पिचाई को 6,50,000 डॉलर (लगभग 4,96,06,700 रुपये) दिया गया. अल्फाबेट ने जानकारी दी है कि इस साल इस मद में पिचाई को 20 लाख डॉलर (15.26 करोड़ रुपये) दिया जाएगा. पिचाई की सैलरी अल्फाबेट कर्मचारियों के औसत कुल वेतन के 1085 गुना है.

Also Read: Google का नया फीचर, बोल कर ट्रांसलेट कर लें कोई भी भाषा

इस साल Alphabet के बोर्ड ने कम्पेंसेशन तय करने के लिए कंपनियों की उस लिस्ट में बदलाव किया है, जिनसे वह पैकेज की तुलना करती है. कंपनी ने इस लिस्ट में Netflix Inc, Comcast Corp और Salesforce.com Inc को शामिल किया है. वहीं, HP Inc और Qualcomm Inc को इस सूची से हटा लिया गया है. इस लिस्ट में Apple Inc, Amazon.com Inc और Facebook Inc भी शामिल हैं.

Also Read: Google लगाएगा नौकरियों पर ब्रेक, CEO सुंदर पिचाई ने दिये संकेत​

बताते चलें कि पिछले साल के आखिर में Alphabet के सीइओ पद से लैरी पेज ने इस्तीफा दे दिया था. इसके साथ कंपनी के सह-संस्थापक सर्गेई ब्रिन ने भी अपना पद छोड़ दिया था. इसके बाद पिचाई ने Alphabet के सीइओ के रूप में पदभार ग्रहण किया था. अब 47 वर्षीय पिचाई के ऊपर कोरोनावायस संकट और आर्थिक मंदी की वर्तमान स्थिति में Alphabet के परिचालन की जिम्मेदारी है. पिचाई पहले ही इस साल होने वाली नियुक्तियों और निवेश की योजना में कटौती की घोषणा कर चुके हैं.

Also Read: Lockdown में फंसे लोगों को खाने और ठहरने के ठिकानों की जानकारी देगा Google Map

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 1972 में भारत के चेन्नई में जन्मे सुंदर पिचाई का असली नाम पिचाई सुंदरराजन है. पिचाई ने आईआईटी, खड़गपुर से बैचलर डिग्री लेने के बाद अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से एमएस की डिग्री हासिल की और फिर वॉर्टन यूनिवर्सिटी से एमबीए भी किया. 2004 में वे बतौर प्रोडक्ट और इनोवेशन ऑफिसर गूगल से जुड़े थे.

Also Read: Coronavirus से लड़ाई में साथ आये Apple और Google, हर फोन में मिलेगा कोरोना ट्रैकिंग ऐप

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola