ePaper

Google का नया फीचर, बोल कर ट्रांसलेट कर लें कोई भी भाषा

Updated at : 26 Mar 2020 10:31 PM (IST)
विज्ञापन
Google का नया फीचर, बोल कर ट्रांसलेट कर लें कोई भी भाषा

Google Translate App gets Transcribe Feature: गूगल (Google) ने एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर गूगल ट्रांसलेट (Google Translate) ऐप में एक नया फीचर ट्रांसक्राइब (Transcribe) पेश किया है.

विज्ञापन

Google Translate App gets Transcribe Feature: गूगल (Google) ने एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर गूगल ट्रांसलेट (Google Translate) ऐप में एक नया फीचर ट्रांसक्राइब (Transcribe) पेश किया है.

इस फीचर का फायदा यह होगा कि आप कुछ भी बोलेंगे, तो वह दूसरी भाषा में ट्रांसलेट हो जाएगा.इस बात की जानकारी गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई (Google CEO Sundar Pichai) ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से दी है.

उन्होंने बताया है कि यह फीचर 8 भाषाओं को सपोर्ट करेगा. इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको Google Translate ऐप का लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड करना होगा. बताते चलें कि यह फीचर फिलहाल अंग्रेजी, जर्मन, हिंदी, फ्रेंच, पोर्तुगीज, स्पैनिश, थाई और रशियन भाषा का सपोर्ट करता है.

आप इसे अगर अपनी भाषा में कुछ बोलेंगे, तो यह फीचर उपरोक्त भाषा में उसे ट्रांसलेट कर देगा. इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए गूगल ट्रांसलेट ऐप का लेटेस्ट वर्जन आपको इंस्टॉल करना होगा. इसमें आपको ट्रांसक्राइब का ऑप्शन मिलेगा. इसमें कैमरा और कंवर्सेशन का ऑप्शन भी मिलेगा.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola