ePaper

Reliance Jio Cheapest Plan: 1GB डेली डेटा वाला जियो का सबसे सस्ता रीचार्ज, मिलेंगे इतने फायदे

Updated at : 18 Mar 2022 3:15 PM (IST)
विज्ञापन
Reliance Jio Cheapest Plan: 1GB डेली डेटा वाला जियो का सबसे सस्ता रीचार्ज, मिलेंगे इतने फायदे

Cheapest Jio Recharge: हम आपको बता रहे हैं जियो के 1GB डेली डेटा प्लान्स के बारे में. इनकी कीमत 149 रुपये से शुरू होती है. इनमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ दूसरे बेनिफिट्स भी मिलते हैं.

विज्ञापन

JIO 1GB Data Plan: रिलायंस जियो अपने सब्सक्राइबर्स को 1GB से लेकर 3GB डेली डेटा तक वाले प्रीपेड प्लान्स ऑफर करती है. जिन यूजर्स का डेटा यूजेज 1GB तक सीमित है, उनके लिए जियो का एक जीबी डेली डेटा वाला प्लान बेस्ट है. हम आपको बताने जा रहे हैं इन्हीं प्लान्स के बारे में. 1GB डेली डेटा के साथ आनेवाले जियो के प्लान्स की कीमत 149 रुपये से शुरू होती है. ये प्लान्स अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ ही कुछ और बेनिफिट्स भी ऑफर करते हैं. आइए जानते हैं जियो के 1GB डेटा वाले रीचार्ज प्लान्स के बारे में-

Jio 149 Plan (रिलायंस जियो का 149 रुपये वाला प्रीपेड प्लान)

रिलायंस जियो के 149 रुपये के प्रीपेड प्लान में 20 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. डेली 1GB डेटा ऑफर करनेवाले इस प्लान में यूजर्स को Jio ऐप्स के साथ कुल 20GB डेटा भी मिलता है. इसके साथ ही, प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS के बेनिफिट्स भी मिलते हैं.

Also Read: Cheapest JIO Plan: 7.5 रुपये के खर्च पर जियो दे रहा 1GB डेली डेटा, फ्री कॉलिंग और इतने सारे बेनिफिट्स

Jio 179 Plan (रिलायंस जियो का 179 रुपये का प्रीपेड प्लान)

रिलायंस जियो के 179 रुपये के प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 24 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इस प्लान के दूसरे बेनिफिट्स 149 रुपये वाले प्लान के जैसे ही हैं. जियो के इस प्लान में यूजर्स को Jio ऐप्स ऐक्सेस के साथ 1GB डेली डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 SMS के फायदे भी मिलते हैं.

Jio 209 Plan (रिलायंस जियो का 209 रुपये का प्रीपेड प्लान)

रिलायंस जियो के 209 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है. इसके साथ ही, इस प्लान में भी 1GB डेली डेटा मिलता है. इस प्लान के साथ, यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 SMS भी ऑफर किये जाते हैं. इस प्लान में भी Jio ऐप्स का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है.

Also Read: JIO Offer: जियो रीचार्ज के साथ डेटा-कॉलिंग और 4G Phone Free

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola