नवादा: टीबी मरीजों को मिलेगा पोषण का संबल, आज बांटी जाएंगी 135 पोषण किट

Author Bablu kumar|Edited by Sakshi Kumari
Updated:
विज्ञापन
फ़ोटो कैप्शन-मरीजो के लिये तैयार किया गया पोषाहार किट | Prabhat Khabar Network

मरीजों के लिये तैयार किया गया पोषाहार किट | Prabhat Khabar Network

नवादा में टीबी (क्षयरोग) के मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए एक सराहनीय पहल की जा रही है. रोटरी क्लब और भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी मिलकर 35 चिह्नित टीबी मरीजों के बीच विशेष पोषण किट का वितरण करेंगे. जिला पदाधिकारी इस कल्याणकारी कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे.

विज्ञापन

Nawada News: टीबी (क्षयरोग) से ग्रसित मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य और उन्हें शीघ्र स्वस्थ बनाने में पौष्टिक आहार की अहम भूमिका को देखते हुए नवादा में एक सराहनीय पहल की जा रही है. रोटरी क्लब नवादा एवं भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को जिले के 35 चिन्हित टीबी मरीजों के बीच विशेष पोषण किट का वितरण किया जाएगा. इस कल्याणकारी कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ नवादा के जिला पदाधिकारी (डीएम) रवि प्रकाश द्वारा मरीजों को अपने हाथों से पोषण किट प्रदान कर किया जाएगा.

केवल दवा ही नहीं, पौष्टिक आहार भी है जरूरी

इस संबंध में जानकारी देते हुए रोटरी क्लब नवादा के अध्यक्ष नीरज लोहानी ने बताया कि टीबी जैसी गंभीर बीमारी से लड़ाई केवल नियमित दवाओं के सेवन से नहीं, बल्कि सही और संतुलित पौष्टिक आहार के बल पर ही जीती जा सकती है. इसी नेक उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद टीबी मरीजों को पोषण किट उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि दवाओं के साथ-साथ उनके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़े और उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो सके. उन्होंने संकल्प दोहराया कि रोटरी क्लब भविष्य में भी समाजहित के ऐसे सेवा कार्यों को निरंतर पूरी सक्रियता से जारी रखेगा.

अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक पहुंचेगी सहायता

इस महत्वपूर्ण अवसर पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के डॉ. आर. पी. साहू ने भी कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारियों की विस्तृत जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि रेडक्रॉस सोसाइटी हमेशा से पीड़ित मानवता की सेवा के लिए तत्पर रही है. इस बार भी रोटरी क्लब के साथ मिलकर यह प्रयास किया जा रहा है कि जिले के सुदूर और अधिक से अधिक जरूरतमंद टीबी मरीजों तक इस विशेष पोषण सहायता को पहुंचाया जा सके, ताकि जिला टीबी मुक्त होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ सके.


विज्ञापन
Bablu Kumar

लेखक के बारे में

By Bablu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन