Road Accident: ट्रक ने सात लोगों को कुचला, तीन की मौत और चार गंभीर रूप से घायल

Updated at : 12 Nov 2021 10:37 AM (IST)
विज्ञापन
Road Accident: ट्रक ने सात लोगों को कुचला, तीन की मौत और चार गंभीर रूप से घायल

Road Accident: बिहार के सुमौल जिले स्थित निर्मली के मझारी चौक से उत्तर पेट्रोल पंप के पास एनएच 57 पर गुरुवार की शाम ट्रक ने दो बाइकों पर सवार सात लोगों को कुचल दिया. इसमें तीन लोगों की मौत हो गयी.

विज्ञापन

Road Accident: बिहार के सुमौल जिले स्थित निर्मली के मझारी चौक से उत्तर पेट्रोल पंप के पास एनएच 57 पर गुरुवार की शाम ट्रक ने दो बाइकों पर सवार सात लोगों को कुचल दिया. इसमें तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि अन्य चार गंभीर रूप से घायल हैं. स्थानीय लोगों ने सभी जख्मियों को एनएचएआइ के एंबुलेंस से निर्मली अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उनका इलाज किया जा रहा है.

दोनों बाइक पेट्रोल पंप पर तेल भराकर हरियाही की ओर जा रही थी. एनएच पार करने के दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने दोनों बाइक में जोरदार ठोकर मार दी. इसमें एक बाइक पर सवार मधुबनी के घोघरडीहा निवासी सोनू कुमार राय (18) की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि उसके साथ बैठे संजय राय व एक अन्य जख्मी हैं.

वहीं दूसरे बाइक पर सवार अन्धरामठ थाना क्षेत्र के न्योर निवासी मो आरिफ व सरायगढ़ भपटियाही निवासी मो शफीक की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान हो गयी. वहीं न्योर गांव निवासी मो मुस्ताक व मो साकिब गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जख्मियों का इलाज निर्मली अनुमंडल अस्पताल में किया जा रहा है.

Also Read: Bihar News: अररिया में जमीन विवाद में गरजीं बदूकें, एक की मौत चार लोग घायल

Posted by: Radheshyam Kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन