Bihar News: अररिया में जमीन विवाद में गरजीं बदूकें, एक की मौत चार लोग घायल

Updated:
विज्ञापन
Bihar News: अररिया में जमीन विवाद में गरजीं बदूकें, एक की मौत चार लोग घायल

Bihar News: विवाद को लेकर पूर्व में थाना परिसर में लगने वाला जनता दरबार में भी पूर्व में सुनवाई होने की बात बतायी जा रही है. जनता दरबार में सुनवाई के बाद भी भूमि विवाद का निबटारा नहीं हो पाया. दूसरे पक्ष के लोगों ने खेत में धान की रोपाई की था.

विज्ञापन

Bihar News: अररिया में धान काटने को लेकर रघुनाथपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या नौ में दो पक्षों के बीच बुधवार को मारपीट हुई. इस दौरान कई चक्र गोलियां भी चलीं. इसमें में 60 वर्षीय चंदेश्वरी ऋषिदेव की मौत हो गयी. गोलीबारी में तीन अन्य घायल का उपचार सदर अस्पताल, पूर्णिया में चल रहा है. घायलों में उमेश ऋषिदेव, भीम ऋषिदेव व केवली देवी शामिल हैं.

इसके अलावा भी पांच अन्य लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है. बताया जाता है कि रघुनाथपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या 09 में एक बीघा भूमि को लेकर पूर्व से दो पक्षों में विवाद चल रहा था. विवादित भूमि पर एक पक्ष ने धान कि रोपाई की थी. धान की फसल कटाई के दौरान चंदेश्वरी ऋषिदेव व दूसरे पक्ष के दयानंद यादव के साथ विवाद चल रहा था.

विवाद को लेकर पूर्व में थाना परिसर में लगने वाला जनता दरबार में भी पूर्व में सुनवाई होने की बात बतायी जा रही है. जनता दरबार में सुनवाई के बाद भी भूमि विवाद का निबटारा नहीं हो पाया. दूसरे पक्ष के लोगों ने खेत में धान की रोपाई की था. धान काटने से मना करने पर दोनों पक्ष में विवाद बढ़ गया. देखते ही देखते गोलीबारी होने लगी. इसमें दोनों पक्ष के आधा दर्जन के लोग घायल होने की बात बतायी जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन