बंगाल में राज्यसभा चुनाव की तैयारी तेज, कुलदीप माइती बन सकते हैं BJP उम्मीदवार

Updated:
विज्ञापन

बीजेपी नेता कुलदीप माइती

पश्चिम बंगाल में राज्यसभा चुनाव से पहले BJP के संभावित उम्मीदवार को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. पार्टी सूत्रों के मुताबिक वरिष्ठ नेता कुलदीप माइती का नाम सबसे आगे चल रहा है. केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश इकाई के बीच मंथन जारी है और जल्द ही उम्मीदवार पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में राज्यसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने अपनी रणनीति तेज कर दी है. पार्टी सूत्रों के अनुसार कोलकाता से राज्यसभा सीट के लिए वरिष्ठ नेता कुलदीप माइती का नाम सबसे आगे चल रहा है. हालांकि पार्टी की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

बताया जा रहा है कि बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने बंगाल प्रदेश इकाई के साथ कई दौर की बैठकें की हैं. इन्हीं चर्चाओं में कुलदीप माइती का नाम प्रमुखता से उभरकर सामने आया है. पार्टी के अंदर कुलदीप मायती को जमीनी नेता और संगठन का मजबूत चेहरा माना जाता है.

सूत्रों का कहना है कि कुलदीप माइती का नाम मार्क कर लिया गया है और जल्द ही केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इस पर अंतिम मुहर लग सकती है. अगर सब कुछ ठीक रहा तो कुलदीप माइती को ही बीजेपी का उम्मीदवार घोषित किया जाएगा.

स्थानीय नेताओं का मानना है कि कुलदीप माइती को मौका मिलने से बंगाल में पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा. वे लंबे समय से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं और संगठन में उनकी अच्छी पकड़ है.

फिलहाल बीजेपी ने इस मामले पर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है. पार्टी का कहना है कि उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व ही करेगा. राज्यसभा चुनाव नजदीक आते ही बंगाल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. अगले 2-3 दिनों में बीजेपी अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर सकती है.


विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola