Live Updates

West Bengal By-Election Result : बंगाल में तृणमूल का दबदबा कायम, समर्थकाें में खुशी की लहर

Updated:
विज्ञापन

West Bengal By-Election Result Updates : पश्चिम बंगाल के छह विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है. भाजपा और तृणमूल के बीच कड़ी टक्कर जारी है. गौरतलब है कि 13 नवंबर को पश्चिम बंगाल की छह विधानसभा सीटों- सीताई, मदारीहाट, तालडांगरा, मेदिनीपुर, नैहाटी और हरोआ में मतदान हुआ था. इन छह सीट पर कुल 44 उम्मीदवारों को उतारा गया है.विधानसभा की इन सीटों पर किसका कब्जा होगा यह तो वोटों की गिनती के बाद ही पता चलेगा.

विज्ञापन

अभिषेक बनर्जी ने मदारीहाट के लोगों को दिया विशेष धन्यवाद

तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी ने उपचुनाव में टीएमसी की जीत के बाद एक बयान जारी किया है.उन्होंने कहा है कि यह जीत बंगाल की जनता के विश्वास और समर्थन का परिणाम है. अभिषेक बनर्जी ने अपने बयान में विपक्षी दलों और मीडिया पर भी निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि विपक्षी दलों ने बंगाल को बदनाम करने के लिए कई कहानियां बनाईं, लेकिन जनता ने उन्हें खारिज कर दिया है. अभिषेक बनर्जी ने मदारीहाट के लोगों को विशेष धन्यवाद दिया है, जिन्होंने पहली बार टीएमसी को अपना समर्थन दिया है. उन्होंने कहा है कि यह जीत बंगाल की जनता की विश्वास और समर्थन का परिणाम है.

ममता बनर्जी ने उपचुनाव में जीत के लिये जनता का किया शुक्रिया

ममता बनर्जी ने उपचुनाव में जीत के लिए जनता का शुक्रिया अदा किया है. उन्होंने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और समर्थन का परिणाम है. उन्होंने आगे कहा कि उनकी पार्टी ने हमेशा बंगाल की जनता के लिए काम किया है और आगे भी करती रहेगी.आपका यह आशीर्वाद हमें भविष्य में और अधिक सक्रियता से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करेगा.

मेदिनीपुर में तृणमूल की हुई जीत

सत्तारूढ़ दल के उम्मीदवार सुजॉय हाजरा ने मेदिनीपुर से जीत हासिल की.

उपचुनाव में 6 सीटों पर तृणमूल का परचम लहराया

उपचुनाव में नैहाटी विधानसभा सीट से तृणमूल ने 48,879 वोटों से दर्ज की जीत. सीताई में 1 लाख 30 हजार वोटों से जीती. मदारीहाट में 28,000 से अधिक वोटों से जीत. हाड़ोवा तालडांगरा, मेदिनीपुर सीटों पर भी तृणमूल ने अपना कब्जा कर लिया है.

नैहाटी में भी हुई तृणमूल की जीत

नैहाटी से तृणमूल के सनत डे 49277 वोटों से जीते. उन्हें 78772 वोट मिले. बीजेपी के प्रतीकात्मक सहयोगी को 29495 वोट मिले.

मदारीहाट में तृणमूल की हुई जीत

मदारीहाट में तृणमूल के जयप्रकाश टोप्पो 28168 वोटों से जीते. उन्हें 79186 वोट मिले. निकटतम प्रतिद्वंदी बीजेपी के राहुल लोहार को 51018 वोट मिले.

विज्ञापन
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola