West Bengal Breaking News : गार्डनरीच बिल्डिंग हादसे पर कलकत्ता हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगी रिपोर्ट

Updated:
विज्ञापन

West Bengal Breaking news live Updates

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

पश्चिम मेदिनीपुर के चांदड़ा इलाके में महिला से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया. वह चांदड़ा इलाके का निवासी है. जानकारी के अनुसार, पीड़िता जंगल में मवेशियों को चराने के बाद अपने घर लौट रही थी. इसी दौरान आरोपी युवक नशे में धुत शिकार उत्सव मनाकर लौट रहा था और महिला को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया. घर आकर पीड़िता ने सारी बात बतायी. इसके बाद आरोपी युवक के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया.

सीएए के आतंक से परेशान युवक ने कर ली आत्महत्या

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के नेताजीनगर इलाके में एक युवक को कमरे में फंदे से लटके हालत में पाया गया. अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत करार दिया. मृतक की पहचान देवाशीष सेन गुप्ता के तौर पर हुई है. वह सुभाषग्राम इलाके का निवासी था. अपनी मां की मौत के बाद पिता के साथ मौसी के घर पर रहता था. युवक की मौत के बाद उसके परिवार के सदस्यों का दावा है कि मृत युवक कुछ दिन पहले देशभर में सीएए (CAA) कानून लागू होने के बाद से काफी आतंकित रह रहा था. खबर पाकर नेताजीनगर थाने की पुलिस वहां पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

गार्डनरीच बिल्डिंग हादसे पर कलकत्ता हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगी रिपोर्ट

गार्डनरीच बिल्डिंग हादसे पर कलकत्ता हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है. मुख्य न्यायाधीश की टिप्पणी- प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की हालत सीमा पर बिना गोलियों के राइफलों के साथ खड़े सैनिकों जैसी है.

अगले कुछ घंटों में कोलकाता समेत जिलों में तेज हवा के साथ ही बारिश की संभावना

अलीपुर मौसम विभाग ने आज कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में गरज के साथ बारिश (Rain) का पूर्वानुमान जारी किया है. कोलकाता और जिले में गुरुवार सुबह से ही धूप खिली हुई है. मौसम विभाग के मुताबिक, शाम के बाद दक्षिण बंगाल के जिलों में बारिश हो सकती है. बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. दक्षिण बंगाल के साथ-साथ उत्तर बंगाल के जिलों में भी बारिश की संभावना है. अगले कुछ दिनों में तापमान फिर बढ़ेगा. नतीजतन गर्मी बढ़ेगी.

अदालत ने आधार कार्ड निष्क्रिय किए जाने के आरोप पर केंद्र से हलफनामा दाखिल करने का दिया निर्देश

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने गुरुवार को केंद्र को उस जनहित याचिका पर हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है. जिसमें संबंधित अधिकारियों द्वारा लोगों के आधार कार्ड निष्क्रिय करने का आरोप लगाया गया है.अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) अशोक चक्रवर्ती ने जनहित याचिका के सुनवाई योग्य होने पर सवाल उठाते हुए कहा कि याचिका में इस तरह की कार्रवाई से प्रभावित किसी भी व्यक्ति के व्यक्तिगत मामले का हवाला नहीं दिया गया है,मुख्य न्यायाधीश टी.एस. शिवगणनम की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने केंद्र को जनहित याचिका में लगाए गए आरोपों पर अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए तीन सप्ताह के भीतर हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया.

अब राजनीतिक पिच पर होगी बल्लेबाजी : कीर्ति आजाद

दुर्गापुर, अविनाश यादव : लोकसभा चुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने प्रचार के दौरान नया तरीका अपनाया है .गुरुवार सुबह जनता के आशीर्वाद लेने हेतु उन्होंने एक सामान्य नागरिक के तरह परिवार के लिए इस्पात नगर के चंडी दास बाजार में फल सब्जी , मछली की खरीदारी की. इस्पात नगर के डेविड मोड तकरीबन 1 किलोमीटर साइकिल चलाकर चंडी दास बाजार पहुंचे. साथ में ग्राम विकास सहकारिता मंत्री प्रदीप मजूमदार जिला अध्यक्ष नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती सहित सैकड़ो समर्थक मौजूद थे. दुर्गापुर में ही अब रहना है. जनता का आशीर्वाद मिला तो अगला 5 साल तक दुर्गापुर में ही रहूंगा.

Image
विज्ञापन
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola