West Bengal : पीएम मोदी ने कहा, पूरा बंगाल कह रहा है, 4 जून 400 पार

Updated:
विज्ञापन

West Bengal Breaking news live Updates

West Bengal Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

बीरभूम में पानी और सड़कें खराब तृणमूल प्रार्थी शताब्दी राय के लिये बनी गले की हड्डी

पश्चिम बंगाल के बीरभूम लोकसभा सीट से चौथी बार खड़ी हैट्रिक लगा चुकी तृणमूल की स्टार उम्मीदवार शताब्दी राय (Satabdi Roy) जोर-शोर से जहां प्रचार में लगी हुई है. इसी बीच शताब्दी राय को देख चुनावी प्रचार के माहौल में भी ग्रामीणों का गुस्सा भी फुट पड़ रहा है. मुख्य रूप से पानी और सड़क की मांग ग्रामीण उठा रहे है. हालांकि, पिछले कुछ दिनों से शताब्दी जिस इलाके में जा रही है वहां के निवासियों की शिकायतें और मांगें सुनने में व्यस्त हैं. उदाहरण के तौर पर प्रचार के लिए जाते वक्त शताब्दी कुछ देर के लिए बीरभूम के सैथिया इलाके में फंस गईं थीं.

रामनवमी पत्थर फेंकने वालों को तृणमूल सरकार ने दे रखी है पूरी परमिशन : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, बंगाल में किस चीज की परमिशन मिलेगी, किसकी परमिशन नहीं मिलेगी, ये कानून तय नहीं करता. ये तृणमूल के तोलाबाज और गुंडे तय करते हैं. बंगाल में रामनवमी की शोभायात्रा की अनुमति नहीं मिलती. उसके लिए श्रद्धालुओं को कोर्ट जाना पड़ता है. लेकिन रामनवमी और दुर्गा पूजा की शोभा यात्राओं पर पत्थर फेंकने वालों को तृणमूल सरकार ने पूरी परमिशन दे रखी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “रायगंज का उत्साह ये बता रहा है कि बंगाल में ये नया साल नई आशा लेकर आया है.आज हर कोई यही कह रहा है कि 4 जून 400 पार.फिर एक बार मोदी सरकार

कोलकाता में गर्मी का पारा पहुंचेगा 41 के पार

अलीपुर मौसम विभाग से पता चला कि पश्चिम बंगाल में गर्मी (Summer) से राहत नहीं मिलेगी. बल्कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा.साथ ही बेचैनी भी बढ़ेगी. अप्रैल की शुरुआत से ही दक्षिण बंगाल के जिलों में धीरे-धीरे गर्मी बढ़ने लगी है. पिछले कुछ दिनों से दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में तापमान 40 डिग्री को पार कर गया है, तो कुछ जगहों पर 40 तक पहुंच गया है. अलीपुर मौसम विभाग ने कहा कि आने वाले दिनों में इस स्थिति में ज्यादा बदलाव नहीं होगा.

तृणमूल जैसी पार्टी दलित, आदिवासी महिलाओं को अपना बंधक बनाकर रखना चाहती है : पीएम माेदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, यहां के आदिवासी समाज के त्याग और बलिदान का देश पर बड़ा कर्ज़ है.आज भाजपा यहां आदिवासियों और दलितों के सम्मान के लिए लड़ रही है.भाजपा ने ही देश को पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति दी है. तृणमूल जैसी पार्टी दलित, आदिवासी महिलाओं को अपना बंधक बनाकर रखना चाहती है.ये चुनाव इन्हें बताएगा कि दलित, वंचित और आदिवासी तृणमूल के गुलाम नहीं है और नहीं रहेंगे.

तृणमूल ने हमेशा रामनवमी उत्सव को रोकने के लिए पूरी कोशिश की : पीएम माेदी

पश्चिम बंगाल के बालुरघाट में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, .ये पहली रामनवमी है जब अयोध्या में भव्य राम मंदिर में रामलला विराजमान हो चुके हैं.मुझे पता है कि तृणमूल ने हमेशा की तरह यहां रामनवमी उत्सव को रोकने के लिए पूरी कोशिश की. परन्तु जीत सत्य की ही होती है. इसलिए कोर्ट से अनुमति मिल गई है और कल पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ रामनवमी की शोभायात्राएं निकलेंगी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola