Live Updates

West Bengal Breaking News : अप्रैल के अंत तक जारी हो सकते हैं माध्यमिक के नतीजे

Updated:
विज्ञापन

West Bengal Breaking news live Updates

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

तृणमूल ने दिलीप के बाद अब पूर्व न्यायाधीश अभिजीत गांगुली पर कार्रवाई करने की मांग की

प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष के बाद अब बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस पूर्व न्यायाधीश व तमलुक लोकसभा सीट पर भाजपा के उम्मीदवार अभिजीत गांगुली (Abhijeet Ganguly) के खिलाफ निर्वाचन आयोग से कार्रवाई करने की मांग की है. तृणमूल की ओर से गुरुवार को अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर पोस्ट करके आरोप लगाया गया है कि “पूर्व न्यायाधीश व भाजपा के उम्मीदवार अभिजीत गांगुली ने देश की एकमात्र महिला मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौत की कामना की है. यही भाजपा की संस्कृति है. उनके उम्मीदवार देश की एकमात्र महिला मुख्यमंत्री की मृत्यु की कामना कर रहे हैं. तृणमूल ने श्री गांगुली की उम्मीदवारी खारिज करने की मांग करते हुए निर्वाचन आयोग से उक्त मामले में समुचित कार्रवाई की मांग की है.

एनआइए के समक्ष नहीं पेश हुए तृणमूल के नेता व कार्यकर्ता

पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर के भूपतिनगर में हुए विस्फोट की जांच के तहत राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने मामले से जुड़े सुबीर माइति, मानस कुमार पारुआ, नव कुमार पांडा समेत तृणमूल कांग्रेस के कुछ अन्य नेता व कार्यकर्ताओं को पूछताछ के लिए तलब किया था. उन्हें गुरुवार को न्यूटाउन स्थित एनआइए कार्यालय में हाजिर होने का कहा गया था, लेकिन वे केंद्रीय जांच एजेंसी के कार्यालय में हाजिर नहीं हुए.

अभिषेक बनर्जी ने कहा , दो सप्ताह और 350 घंटे पार, लेकिन भाजपा ने अभी तक मेरी चुनौती स्वीकार नहीं की

सांसद व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) ने गत 14 मार्च को भाजपा व केंद्रीय सरकार को यह चुनौती दी कि वह 100 दिनों रोजगार योजना और आवास योजना को लेकर वर्ष 2021-22, 2022-23 और 2023-24 वित्तीय वर्ष में कितनी राशि बंगाल को आवंटित किये हैं, उसको लेकर आमने-सामने बहस करें और आवंटित राशि को लेकर श्वेत पत्र जारी करें. श्री बनर्जी ने यह आरोप लगाया है कि वर्ष 2021 में राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में भगवा दल की करारी शिकस्त मिलने के बाद भाजपा नीत केंद्र सरकार ने कुछ केंद्रीय योजनाओं की राशि बंगाल को आवंटित नहीं की. उन्होंने इस मामले को लेकर फिर भगवा दल पर निशाना साधा है.

विदबिहार के अजयपल्ली में ट्रैक्टर से कुचल कर बाइकर की मौत

पश्चिम बर्दवान के कांकसा थाना (Kankasa police station) क्षेत्र के विदबिहार अंचल के अजयपल्ली में अजय नदी से निकली मिट्टी को ट्रॉली में लाद कर ले जा रहे ट्रैक्टर ने सामने से आये बाइक चालक को कुचल दिया. इससे बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. शव को सड़क पर रख कर स्थानीय ग्रामीण विरोध प्रदर्शन करने लगे. इसकी सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची, जिसे देख कर स्थानीय लोग भड़क गये. पुलिस व ट्रैक्टर के मालिक स्थानीय तृणमूल नेता पूर्णचंद्र माझी के खिलाफ ग्रामीणों ने प्रतिवाद जताया. आरोप लगाया कि अजय नदी से अवैध रूप से मिट्टी निकाल कर ट्रैक्टर ट्रॉली के मार्फत तस्करी की जा रही है.

राज्य में अगले दो से तीन घंटों में तूफान के साथ बारिश की संभावना

पश्चिम बंगाल के अलीपुर मौसम विभाग ने कहा कि अगले कुछ घंटों में राज्य के कई जिलों में बारिश (Rain) होने की संभावना है. मौसम विभाग ने अपनी अधिसूचना में कहा कि हावड़ा, कोलकाता और दक्षिण 24 परगना में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा मौसम विभाग ने बताया कि 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवा चल सकती है. अलीपुर मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि इस सप्ताह उत्तर बंगाल के जिलों के साथ-साथ दक्षिण बंगाल के कुछ जिले भी भींग सकते हैं. रविवार तक राज्य में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

कीर्ति आजाद ने बर्दवान नगर पालिका के विभिन्न वार्डो में चलाया चुनावी प्रचार

बर्दवान/पानागढ़, मुकेश तिवारी : तापमात्रा बढ़ने के साथ ही चुनावी सरगर्मी भी बढ़ती जा रही है. गुरुवार को बर्दवान दुर्गापुर लोकसभा सीट से खड़े तृणमूल कांग्रेस के प्रार्थी कीर्ति आजाद ने बर्दवान नगर पालिका के विभिन्न वार्डो में आज अपना चुनावी प्रचार और जनसंपर्क अभियान चलाया. सुबह सबसे पहले तृणमूल प्रार्थी ने बर्दवान के 108 शिव मंदिर में पूजा अर्चना की. इसके बाद बर्दवान नगर पालिका के 15 नंबर ,7 नंबर, 17 नंबर वार्डो में जनसंपर्क अभियान और अपना चुनावी प्रचार चलाया. इस दौरान बर्दवान दक्षिण के विधायक खोकन दास समेत अन्य तृणमूल कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता गण काफी संख्या में मौजूद थे.

Image
विज्ञापन
विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola