ePaper

Bengal Weather Forecast : कोलकाता समेत पूरे बंगाल में आज से भारी बारिश की संभावना

Updated at : 01 Jul 2024 4:37 PM (IST)
विज्ञापन
Heavy rain

Heavy rain

Bengal Weather Forecast : अगले दो दिनों तक निम्न दबाव के प्रभाव से समुद्र में तूफानी मौसम की आशंका है. हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं. सोमवार और मंगलवार को तट पर लहरों की ऊंचाई भी अधिक हो सकती है.

विज्ञापन

Bengal Weather Forecast : दक्षिण बंगाल में सोमवार व मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में गरज के साथ रुक-रुक कर बारिश हो सकती है. बंगाल में मॉनसून पूरे जोरों से दाखिल हो चुका है. दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में अगले 4 दिनों में गरज के साथ बारिश (Rain) की संभावना है. दक्षिण बंगाल में बुधवार से फिर भारी बारिश का अनुमान है. वहीं, उत्तर बंगाल में भारी बारिश का अनुमान है.

दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना

दक्षिण बंगाल में सोमवार व मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में गरज के साथ रुक-रुक कर बारिश हो सकती है. उमस के कारण परेशानी होगी. उसके बाद बुधवार से दक्षिण बंगाल के जिलों में बारिश की मात्रा बढ़ सकती है. बुधवार व गुरुवार को कोलकाता में बारिश बढ़ सकती है. सोमवार को कोलकाता का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 30.3 और 27.9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.

West Bengal Assembly : राज्यपाल बोस ने चोपड़ा की घटना पर ममता बनर्जी से मांगी रिपोर्ट, भाजपा का विधानसभा परिसर में धरना जारी

उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना और नदिया में भारी बारिश की संभावना

बुधवार को उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना और नदिया में भारी बारिश की संभावना है.अलीपुर मौसम विभाग का कहना है कि चक्रवात के कारण बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक दबाव का क्षेत्र बन गया है. इसके प्रभाव से पिछले कुछ दिनों में दक्षिण बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है. समुद्र में भी चेतावनी जारी की गई है. अगले दो दिनों तक निम्न दबाव के प्रभाव से समुद्र में तूफानी मौसम की आशंका है. हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं. सोमवार और मंगलवार को तट पर लहरों की ऊंचाई भी अधिक हो सकती है.

राज्यपाल करेंगे सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola