Bengal Weather Forecast : कोलकाता समेत जिलों में आज नहीं कल से होगी बारिश

Bengal Weather Forecast : दक्षिण चौबीस परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, पुरुलिया, बांकुड़ा और पश्चिम बर्दवान जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. शुक्रवार को उत्तर बंगाल में बारिश की संभावना कम है. कालिम्पोंग और अलीपुरद्वार जिले में शनिवार को भारी बारिश होगी.
Bengal Weather Forecast : पश्चिम बंगाल में गर्मी और उमस लगातार बढ़ते जा रहा है.अलीपुर मौसम विभाग की ओर से लगातार बारिश (Rain) काे लेकर अलर्ट किया जा रहा है. बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव बनने की प्रबल संभावना है. इसके चलते शनिवार और रविवार को दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी है. अलीपुर मौसम विभाग ने बताया कि आज गुरुवार को राज्य में बारिश की संभावना कम रहेगी. कल से उत्तर पश्चिम और पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी पर निम्न दबाव बनेगा. इसके परिणामस्वरूप दक्षिण बंगाल में बारिश बढ़ेगी. शनिवार से पूरे राज्य में बारिश की मात्रा फिर बढ़ जाएगी.
दक्षिण बंगाल के जिलों में भारी बारिश की आशंका
ऐसे में रविवार को कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में बारिश की संभावना है. आसमान में अधिकतर समय बादल छाए रहेंगे और छिटपुट बारिश की संभावना है. तटीय और पश्चिमी जिलों में भारी बारिश का अनुमान है. दक्षिण चौबीस परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, पुरुलिया, बांकुड़ा और पश्चिम बर्दवान जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. शुक्रवार को उत्तर बंगाल में बारिश की संभावना कम है. कालिम्पोंग और अलीपुरद्वार जिले में शनिवार को भारी बारिश होगी. 70 से 100 मिमी बारिश संभव है. जिले के बाकी हिस्सों में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है. सोमवार तक व्यापक बारिश की संभावना है.
Mamata Banerjee : पीएम मोदी व ममता बनर्जी 7 महीने बाद होंगे एक दूसरे के आमने- सामने
कोलकाता में आज आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल
कोलकाता में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वायु में जलवाष्प अधिक होता है. बारिश नहीं हुई तो उमस से परेशानी होगी. कोलकाता का न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा. कल अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस था. वायु में 69 से 97 प्रतिशत जलवाष्प होती है. 24.2 मिमी बारिश हुई.
ईडी ने संदेशखाली के बादशाह शाहजहां शेख के भाई सिराज समेत तीन को भेजा नोटिस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










