ePaper

Bengal Weather Forecast : कोलकाता समेत जिलों में फिलहाल नहीं होगी भारी बारिश, उमस से लोगों की बढ़ेगी परेशानी

Updated at : 13 Jul 2024 5:17 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal Weather Forecast : कोलकाता समेत जिलों में फिलहाल नहीं होगी भारी बारिश, उमस से लोगों की बढ़ेगी परेशानी

Bengal Weather Forecast : मौसम कार्यालय के पूर्वानुमान के मुताबिक, शनिवार को कोलकाता समेत लगभग सभी जिलों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. अगले सात दिनों के दौरान कोलकाता में भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है.

विज्ञापन

Bengal Weather Forecast : उत्तर बंगाल के लोग भी अब बारिश (Rain) की आफत से अछूते नहीं हैं. शनिवार को भी उत्तर बंगाल में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि सुनने में आ रहा है कि सोमवार से स्थिति में थोड़ा सुधार हो सकता है. इस बीच, दक्षिण बंगाल में मॉनसून अक्ष सक्रिय होने के कारण गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. हालांकि कोलकाता समेत जिलों में फिलहाल भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है. उमस के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

अगले सप्ताह में कोलकाता समेत जिलों में बारिश की कोई उम्मीद नहीं

मौसम कार्यालय के पूर्वानुमान के मुताबिक, शनिवार को कोलकाता समेत लगभग सभी जिलों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. अगले सात दिनों के दौरान कोलकाता में भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है. वायु में जलवाष्प अधिक होती है.यदि बारिश नहीं हुई तो उमस बनी रहेगी. कोलकाता में न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री रहा. कल अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री था. वायु में 80 से 97 प्रतिशत जलवाष्प होती है.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने उद्धव ठाकरे से की मुलाकात कहा, बंगाल में तृणमूल अकेले काफी, कांग्रेस माकपा के साथ नहीं जा सकती

शनिवार को इन इलाकों में बारिश की संभावना

शनिवार को हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पूर्व और पश्चिम बर्दवान, बीरभूम, बांकुड़ा, झाड़ग्राम और पुरुलिया में बारिश की संभावना अधिक है. रविवार से बारिश में कमी आएगी. हालांकि 17 जुलाई बुधवार से फिर बारिश हाेने की संभावना बढ़ जाती है. मालदा, उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर में आंधी तूफान की चेतावनी जारी है. जलपाईगुड़ी, कूचबिहार, उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर में रविवार को गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी. दार्जिलिंग, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी में भारी बारिश की संभावना है. हालांकि, सोमवार से मौसम बदलने की संभावना है.

Also Read :Madhuparna Thakur : मिलिए 25 साल की मधुपर्णा ठाकुर से, जिसने ममता बनर्जी को गिफ्ट की बागदा विधानसभा सीट

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola