ePaper

WB Crime News : नारकेलडांगा में चॉपर से प्रहार कर युवक की कर दी हत्या, प्रोपर्टी व्यवसाय में रुपये बंटवारे को लेकर हुआ था झगड़ा

Updated at : 02 May 2024 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
Crime News

WB Crime News : पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू की तो पता चला कि यह मृतक एवं हमलावर सभी प्रोपर्टी से जुड़ा व्यवसाय करते हैं. इसके पहले हत 13 अप्रैल को इमामुद्दीन का मोहम्मद असरफ नाम के एक शख्स से विवाद हुआ था. उस वक्त उनके साथ फखरुद्दीन नाम का एक और युवक भी था.

विज्ञापन

कोलकाता, विकास कुमार गुप्ता : पश्चिम बंगाल में छह से सात बदमाशों के गिरोह ने एक युवक को घेरकर चॉपर से प्रहार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना नारकेलडांगा (Narkeldanga) थानाक्षेत्र में स्थित कैसर स्ट्रीट में गुरुवार तड़के 5.30 बजे की है. तुरंत उसे एनआरएस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत करार दिया. मृतक की पहचान इमामुद्दीन के रूप में हुई है. इस घटना के बाद से सभी हमलावर फरार हैं. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

क्या था मामला


पुलिस सूत्रों के मुताबिक उन्हें खबर मिली कि गुरुवार तड़के 5.30 बजे के करीब कैसर स्ट्रीट में कुछ लोग आपस में झमेला कर रहे हैं. पुलिस जब वहां पहुंची तो देखा कुछ बदमाशों ने इमामुद्दीन नामक युवक पर जानलेवा हमला कर वहां से भाग गए हैं. जख्मी हालत में इमामुद्दीन को एनआरएस मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाने पर वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक इमामुद्दीन नारकेलडांगा का रहने वाला था.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी बोलीं, पीएम मोदी कल यहां फिर ‘झूठ’ बोलने आ रहे, कोई भी उनकी बातों पर न करे भरोसा

अप्रैल महीने से चल रहा था आपस में विवाद

पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू की तो पता चला कि यह मृतक एवं हमलावर सभी प्रोपर्टी से जुड़ा व्यवसाय करते हैं. इसके पहले हत 13 अप्रैल को इमामुद्दीन का मोहम्मद असरफ नाम के एक शख्स से विवाद हुआ था. उस वक्त उनके साथ फखरुद्दीन नाम का एक और युवक भी था. ये सभी प्रोपर्टी से जुड़े कारोबार करते थे. उस कारोबार के पैसे के बंटवारे को लेकर इमामुद्दीन और असरफ के बीच बहस हुई थी. उस विवाद के बाद फखरुद्दीन और इमामुद्दीन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. जिसके आधार पर फखरुद्दीन को गिरफ्तार किया गया. लेकिन इमामुद्दीन भाग निकला. इसके बाद से ही पुलिस उसे पकड़ने के लिए छापामारी कर रही थी. इस बीच गुरुवार सुबह इमामुद्दीन अपने कारोबार को लेकर हुए रकम के बंटवारे से शुरू हुए झमेले को सुलझाने गए थे. तभी उन पर हमला हुआ. पुलिस ने गुरुवार सुबह हुए हमले से जुड़े आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

फरक्का की सभा में ममता बनर्जी ने की बीजेपी व अधीर रंजन चौधरी की कड़ी निंदा

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola